script16 सितंबर राशिफल: आज इन 3 राशियों पर सबसे ज्यादा बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए आज का राशिफल | 16 september 2018 Ka Rashifal Gemini aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

16 सितंबर राशिफल: आज इन 3 राशियों पर सबसे ज्यादा बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए आज का राशिफल

locationभोपालPublished: Sep 16, 2018 10:55:03 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

16 सितंबर राशिफल: आज इन 3 राशियों पर सबसे ज्यादा बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए आज का राशिफल

16 september 2018 Ka Rashifal

16 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 16 सितंबर 2018 दिन रविवार को कुछ राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन गणेश जी की कृपा सभी राशियों पर बनी रहने वाली है जिसके चलते किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल…..

16 september 2018 Ka Rashifal

मेष राशि

आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने सम-स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ राशि

पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि

नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क राशि

आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि

वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या राशि

बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि

सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु राशि

धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि

रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराया नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। कारबार विस्तार के योग है।

मीन राशि

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो