scriptढाई लाख कुत्तों की नसबंदी में किए 17 करोड़ खर्च | 17 million spent in sterilization of two and a half million dogs | Patrika News
भोपाल

ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी में किए 17 करोड़ खर्च

विधानसभा अपडेट

भोपालMar 16, 2021 / 07:10 pm

Arun Tiwari

vidhansabha.png

madhya pradesh assembly budget session 2021-22 fifth day

भोपाल : पिछले पांच साल में प्रदेश के प्रमुख शहरों के ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी में 17 करोड़ रुपए खर्च किए गए। भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया के लिखित सवाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये जवाब दिया। मंत्री के लिखित जवाब में बताया गया कि इंदौर में 1 लाख 6 हजार कुत्तों की नसबंदी पर 7 करोड़ 46 लाख खर्च, भोपाल में 1 लाख 4856 कुत्तों की नसबंदी पर 6 करोड़ 76 लाख खर्च, जबलपु में 31 हजार 385 पर 1 करोड़ 70 लाख, उज्जैन में 9 हजार पर 50 लाख और ग्वालियर में 13 हजार 277 कुत्तों की नसबंदी पर 53 लाख रुपए खर्च किए गए। इनमें 326 कुत्तों की मौत हो गई।

ईटेंडरिंग और हनीट्रैप :
विधानसभा मे ईटेंडरिंग और हनीट्रैप का मामला भी आया। कांग्रेस विधायक ने लिखित सवाल में इस संबंध में जानकारी मांगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने लिखित जवाब में बताया कि यह मामलों में जांच चल रही है। हनीट्रैप के दोनों मामलों में अभी तक शासकीय कर्मचारी या अधिकारी अभियुक्त नहीं है।

निर्भया फंड की 25 फीसदी राशि खर्च :
प्रदेश सरकार निर्भया फंड की 25 फीसदी राशि ही खर्च कर पाई। कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। 2015-16 और 2017-18 में निर्भया फंड नहीं मिला। साल 2020-21 में 18 करोड़ 26 लाख रुपए मिले। इसमें से चार करोड़ की राशि खर्च की गई। 55 पीडि़ताओं को प्रतिकर के रुप में 91 लाख रुपए दिए गए।

12 साल में एसपीएस के बढ़े 611 पद
12 साल में लगातार अपराधों में इजाफा हुआ है। इस दौरान राज्य पुलिस सेवा के पदों में तीन गुना वृद्धि की गई है। इस दौरान पुलिस के 611 पद बढ़े हैं जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा के सिर्फ 173 पदों ही बढ़ पाए हैं। कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो