scriptचुनाव 2019 : ये है भाजपा का संकल्प पत्र, पूरा देखें बस एक क्लिक में… | 2019 election bjp manifesto sankalp patra is here in hindi | Patrika News
भोपाल

चुनाव 2019 : ये है भाजपा का संकल्प पत्र, पूरा देखें बस एक क्लिक में…

भाजपा का घोषणापत्र जारी, जानिये क्या है खास…

भोपालApr 08, 2019 / 01:56 pm

दीपेश तिवारी

BJP Manifesto 2019

ये है भाजपा का चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र, पूरा देखें बस एक क्लिक में

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे भाजपा की ओर से संकल्प पत्र का नाम दिया गया है,जो 50 पन्नों का है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार घोषणापत्र बनाने के लिए 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां, 110 संवाद कार्यक्रम का योगदान रहा।

इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले पांच साल का लेखा जोखा भी जनता के सामने रखा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, 2014 से 2019 के पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।

संकल्प पत्र में ये हैं खास बात:
– राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति थी, है और रहेगी।
– राम मंदिर पर सभी संभावनाओं की तलाश करेंगे। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द सौहर्द्रपूर्ण वातावरण में मंदिर का निर्माण होगा।
– किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला एक लाख रुपये तक का लोन 5 साल तक ब्याज रहित रहेगा।
– सभी किसानों को होगा किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी।

 

 

 

BJP Manifesto

 

BJP Manifesto JUST in One Click : Click Here

 


– सिटिजन अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे। किसी भी राज्य के लोगों की पहचान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। देश की सुरक्षा पर समझौता नहीं करेंगे।
– भारत में क्षेत्रीय असंतुलन को पूरी तरह से खत्म करेंगे।
– लैंड रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।
– जम्मू-कश्मीर से 35ए हटाने का प्रयास किया जाएगा।
– मैंनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
– 2020 तक देश की सभी रेल पटरियों का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया जाएगा।
– राष्ट्रीय व्यापार आयोग की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो बेहद इफेक्टिव आयोग होगा। छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के व्यपारियों को भी पेंशन दिया जाएगा।

– ट्रेंड डॉक्टर और जनता के बीच अनुपात को 1:1400 किया जाएगा।
– निर्यात को दोगुना करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
– प्रत्येक व्यक्ति को 5 किमी तक बैंक सुविधा देने की कोशिश किया जाएगा।
– तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।


ये भी खास…
: भाजपा के संकल्प पत्र में 75 वादे।
: 2022 तक सभी वादे पूरा करने का एलान।
: 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।
: देश के सभी क्षेत्रों और समुदायों से चर्चा करने के बाद बनाया संकल्प पत्र।
: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति।
: राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता।
: नागरिक संशोधन विधेयक पास कराएंगे।
: राम मंदिर पर सभी विकल्प तलाशेंगे।
: किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक के लोन पर शून्य फीसदी ब्याज दर।

: एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं।
: देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा।
: 60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा।
: 60 साल की उम्र के बाद देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन सुविधा।
: राष्ट्रीय व्यापार आयोग का करेंगे गठन।
: भारत के अंदर क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे।
: उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें बढ़ाएंगे।
: सभी जमीन रिकॉर्ड डिजिटल किए जाएंगे।
: सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था।
: सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन।
: नेशनल हाईवे दोगुना करेंगे।
: 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण।
: 2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में बदला जाएगा।
: हर व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग मिले।
: लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था।
: आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय।
: तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।

 

 

 

 

ये बोली विदिशा सांसद सुषमा स्वराज…
इस असवर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ‘हमारे शीर्षक और दूसरों के शीर्षक का अंतर समझें। आज हम घोषणा करने नहीं आए हैं, बल्कि संकल्प का भरोसा देने आए हैं। जब मैं कहती हूं कि हमने 34 करोड़ बैंक खाते खोले हैं तो लोग चौंक जाते हैं।

 

 

 

पुरानी सरकार में 12 किमी हाइवे बनते थे इस सरकार में 29 किमी रोज बनते हैं। भारत की उपलब्धि के बारे में जानकर विदेश में लोग चौंक जाते हैं। विदेश के लोग शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में भी जानकर चौंक जाते हैं। फिलिस्तीन, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, यूएई और संयुक्त राष्ट्र ने भी पीएम मोदी को सबसे बड़े सम्मानों से नवाजा है।

पहली बार 57 इस्लामिक देशों के समूह में हम लोग मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। हमने पाकिस्तान को उसके करीबी देशों के बीच अलग-थलग किया है। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि हमारे संकल्प पत्र की तुलना बाकी पार्टियों के घोषणा पत्र से भी करें। हम मजबूत सरकार की वकालत कर रहे हैं, वे गठबंधन के नाम पर मजबूर सरकार की वकालत कर रहे हैं।’

Home / Bhopal / चुनाव 2019 : ये है भाजपा का संकल्प पत्र, पूरा देखें बस एक क्लिक में…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो