भोपाल

100 साल बाद 22 जनवरी को बन रहा है राजयोग, खुल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

100 साल बाद 22 जनवरी को बन रहा है राजयोग, खुल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

भोपालJan 21, 2019 / 11:09 am

Ashtha Awasthi

Rashifal

भोपाल। आने वाले दिनों में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। ग्रहों की चाल बदलने से कई राशियों पर भी इसका प्रभाव बढ़ता है। ये प्रभाव कभी सकारात्मक होता है तो कभी नकारात्मक भी हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। यदि वे किसी पर मेहरबान हो जाएं तो व्यक्ति को राजा बना देता है। ऐसा ही होने वाला हैं इन तीन राशियों के साथ। जानिए कौन सी हैं वो राशियां….

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों की आय में वृद्धी होगी, लेकिन काम बहुत ज्यादा करना पड़ेगा। दक्षिण क्षेत्र यात्रा का योग भी बनेगा। कई जगहों पर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। परिवार के लोग साथ देंगे। इस समयावधि के दौरान आपकी किस्मत आसमान की बुलंदियों तक आपको पहुंचा सकती है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, आपके लिए यह गोल्डन टाइम हैं।

pandit ji

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा साबित होगा। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति मिलेगी और समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठा हासिल होगी। लोग आपका और आपके परिवार का सम्मान करेंगे। इस राशी के जातकों पर शनिदेव की कृपा से घर में धन की वर्षा होगी वहीं जिन लोगों की आर्थिक स्थिति में समस्याएं आ रही थी वो सभी जल्द ही खत्म हो जाएगी।

मकर राशि

ये समय परेशानियों से भरा हो सकता है। खर्च की अधिकता और असहयोग रहेगा। कुछ दिनों बाद समय सुधरेगा। कार्यों में गति आएगी। यात्रा का योग है। धनलाभ होगा। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे कर सकते हैं। ये समय आपके लिए उत्तम रहने वाला हैं।

Home / Bhopal / 100 साल बाद 22 जनवरी को बन रहा है राजयोग, खुल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.