scriptइन 5 राशियों की कुंडली में बन रहा शुभ योग, सूर्य से भी तेज चमक जाएगी इनकी किस्मत | 22 may 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

इन 5 राशियों की कुंडली में बन रहा शुभ योग, सूर्य से भी तेज चमक जाएगी इनकी किस्मत

locationभोपालPublished: May 22, 2019 11:34:59 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन….

Rashifal

Rashifal

भोपाल। 22 मई दिन बुधवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति अच्छी बन रही है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सूर्य-चंद्रमा की स्थिति अच्छी बनने से श्रीवत्स नाम का एक और शुभ योग भी रहेगा। इस योग के प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी लकी रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर राहु-केतु की अशुभ स्थिति के कारण वृष, कर्क,कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन….

Rashifal

मेष राशि

अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दुसरे के मामलों में पड़ते है, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है।

Rashifal

मिथुन राशि

धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विधुत उपकण खरीद सकते है।

सिंह राशि

पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करे रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

Rashifal

तुला राशि

वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ है पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

मकर राशि

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखि में अपना नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेंगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है ,अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो