हलाली डैम में परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए छोला निवासी बंटी खान (24) और फैजल खान (22) नहाते समय गहरे पानी में चले गए। इससे बंटी की खान की मौत हो गई, अगले दिन फैजल की भी लाश मिली। सलामतपुर थाना प्रभारी रामसुजान पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर भोपाल के छोला मंदिर के पास रहने वाले बंटी खान, फैजल खान परिवार के साथ रविवार सुबह हलाली डैम आए थे। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे इन दोनों युवकों ने हलाली डैम में नहाने के लिए छलांग लगाई, पर वे पानी से बाहर नहीं आए।