भोपाल

मध्य प्रदेश में 35 SAS अफसरों के तबादले, किसे क्या प्रभार मिला, देखें लिस्ट

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम सूची जारी करते हुए 35 अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

भोपालSep 03, 2021 / 04:23 am

Faiz

मध्य प्रदेश में 35 SAS अफसरों के तबादले, किसे क्या प्रभार मिला, देखें लिस्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में थोकबंद तबादलों का दौर चल रहा है। बुधवार को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में 38 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के बाद गुरुवार शाम को राज्य सरकार की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 35 अफसरों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम सूची जारी करते हुए ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, भोपाल में दो महिला अफसरों की पोस्टिंग की गई है। छिंदवाड़ा में डिप्टी कलेक्टर मेघा शर्मा को उपायुक्त भू-अभिलेख व बैतूल में पदस्थ निशा बागरे को भोपाल में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आजीविका मिशन के एडिशनल सीईओ दिनेश शुक्ला को शिवपुरी में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में थोकबंद तबादले : सांसद विवेक तन्खा बोले- कब तक ये गोरख धंधा चलेगा

 

देखें लिस्ट

News
News
News
News

सूची के तहत जारी आदेश

मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, क्रमांक बी-1/77/2021/2/ एक राज्य शासन एतद द्वारा क्रमबद्ध दिये गए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सूची में दिये गए चौथे कॉलम के स्थान पर पदस्थ करता है।

 

यहां सड़क ही हो गई दिवंगत, लोगों ने दी श्रद्धांजलि – देखें Video

Home / Bhopal / मध्य प्रदेश में 35 SAS अफसरों के तबादले, किसे क्या प्रभार मिला, देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.