scriptअच्छी खबर: 3 साल बाद 4269 पदों पर शुरू होगी भर्ती, मिल गई मंजूरी | 4269 posts of constable will be recruited in MP | Patrika News
भोपाल

अच्छी खबर: 3 साल बाद 4269 पदों पर शुरू होगी भर्ती, मिल गई मंजूरी

पुलिस विभाग में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी…

भोपालJun 28, 2020 / 11:29 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 4269 आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही 3 साल बाद मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती का रास्ता खुल गया है। गृह मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान मंत्रालय से आरक्षक भर्ती की फाइल मंगाकर तत्काल हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उद्योगों की सुरक्षा के लिए सिंगरौली भेजे गए जवानों को भी वापस बुलाने को लेकर चर्चा की गई। सरकार वहां से जवानों को वापस बुला सकती है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएचक्यू में डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने 4,269 आरक्षक की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मिश्रा ने कहा- लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्य किया है। आने वाले समय और पुलिस विभाग की जरूरतों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस विभाग में कुछ और पदों से जुड़े फैसलों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे युवओं के लिए नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा ड्रेस और गन में सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, ”पुलिस भर्ती के लिए 4269 आरक्षकों के पद पर भर्ती के लिए सहमति बनी है. भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसमे केंद्र सरकार की सहमति की आवश्यकता होती है। उस सहमति के लिए भी केंद्र को प्रस्ताव भेजने का आज तय किया है।

प्रदेश में इंटेलीजेंस और किन-किन विषयों पर चल सकती है, उसके बारे में भी बिंदुवार बात हुई है. ड्रेस, गन और भी कई विषयों पर बात हुई है.” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए एक अस्पताल पीपीई मोड पर बनाया जाएगा। इसमें आरक्षक से लेकर डीजीपी और गृहमंत्री तक का इलाज होगा। इलाज की सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो