scriptआज इन राशिवालों पर रहेगा शनि का खास असर 06Oct.2018, थोड़ा संभल कर रहें…. | 6 october 2018 ka rashifal Horoscope aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
भोपाल

आज इन राशिवालों पर रहेगा शनि का खास असर 06Oct.2018, थोड़ा संभल कर रहें….

इन चार राशि वालों के लिए आज का दिन है खास…

भोपालOct 05, 2018 / 11:42 pm

दीपेश तिवारी

shanidev

आज इन राशिवालों पर रहेगा शनि का खास असर, थोड़ा संभल कर रहें….

भोपाल। शनिवार के दिन शनि देव का विशेष दिन कहलाता है, ऐसे में 06 अक्टूबर का दिन शनिवार होने के चलते विभिन्न राशि के जातकों पर शनि का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसके चलते कई राशि वाले कई कारणोंवश परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। वहीं 12 में से 4 राशियां ऐसी भी है, जिन्हें इस दिन विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। यादि आपकी राशि के लिए भी आज का दिन कुछ परेशानियों वाला है तो इससे बचाव के लिए उपायों का उपयोग करें…
MUST READ : वर्ष 2020 तक इन 5 राशियों को नहीं मिलेगी शनि से निजात, करें ये उपाय

1. मेष : मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
उपाय: बजरंग बांण का पाठ करें।
2. वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

3.मिथुन : मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
उपाय: शनि का दान करें।
4. कर्क : वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय: काले कुत्ते को मीठा खिलाएं।

shanidev aarti
5. सिंह : मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।
उपाय: गाय को तेल का परांठा खिलाएं।
6. कन्या : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

7. तुला : मन में शान्ति के साथ ही प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन सुख का विस्तार होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
उपाय: पीपल के नीचे दीया रखें।
8. वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु : नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

10. मकर : क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।
उपाय: सुबह सुबह गाय को प्रणाम करके ही आगे काम पर जाएं।
11. कुंभ : मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार का अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करके घर से निकलें।
12. मीन : सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार में अशान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां रहेंगी।
उपाय: शनि मंत्र के साथ ही हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।

आज का अंक ज्योतिष:
ज्योतिषशास्त्र में जैसे राशि का महत्व होता है उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। इसके तहत हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आपका मूलांक जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
1 नंबर : क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से परेशानी होगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।

2 नंबर : योजना में अनुकूल सफलता मिलेगी। नए व्यापारिक अनुबंधों से लाभ होगा। नौकरी में वरिष्ठ अनुकूल रहेंगे।
3 नंबर : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साक्षात्कार में चयन होगा। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।

4 नंबर : प्रयासों में सामान्य सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से निराशा होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मन अशांत रहेगा।
5 नंबर : स्वास्थ्य नरम रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य विलंब होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वजनों से विवाद संभव है।

6 नंबर : उत्साह में वृद्धि होगी।विरोधियों पर विजय मिलेगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा।
7 नंबर : पूर्व नियोजित कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यवसाय में प्रगति एवं धन लाभ होगा।

8 नंबर : मनोकामना पूर्ति का हर्ष होगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे।
9 नंबर : मन में निराशा एवं उत्साह में कमी रहेगी। स्वजनों से वाद विवाद से बचें। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।

Home / Bhopal / आज इन राशिवालों पर रहेगा शनि का खास असर 06Oct.2018, थोड़ा संभल कर रहें….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो