scriptमूक प्राणियों की प्यास की फिक्र, सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम | A campaign for thirst animals | Patrika News
भोपाल

मूक प्राणियों की प्यास की फिक्र, सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

चार युवाओं की पहल, निशुल्क पात्र बांट पानी भरने का संकल्प

भोपालSep 22, 2018 / 08:46 pm

शकील खान

animal welfare

मूक प्राणियों की प्यास की फिक्र, सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

भोपाल। शहर में आवारा घूमते मवेशियों के कारण होने वाली परेशानी की बात तो सभी करते हैं लेकिन इनकी भूख प्यास की परवाह किसी को नहीं। पानी की तलाश में ये सड़कों पर भटकते रहते हैं। शहर के कुछ युवाओं ने इसे समझते हुए इनके लिए पानी मुहैया कराने की पहल की है। इसके लिए ये अलग-अलग हिस्सों में पानी के पात्र निशुल्क मुहैया करा रहे हैं। ऐसे लोगों वहीं लोगों को जोड़ इन पात्रों को भरने का संकल्प कराया जा रहा है। एक जनजागरुकता अभियान के रूप में इसे शुरू किया गया है। सोशल मीडिया की इसमें मदद ली जा रही है।
रत्नागिरी भेल निवासी धर्मेन्द्र ने अपने तीन दोस्तों के साथ ये मुहिम शुरू की है। सोशल मीडिया के जरिए इसका प्रसार कर लोगों को जोड़ा जा रहा है। इन्होंने बताया कि चार दोस्तों ने आपस में मिल इसे शुरू किया है। आपस में राशि जमाकर सीमेंट के पात्र तैयार करा उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में रखवाया जा रहा है।
अब तक करीब 50 जगहों पर तैयारी

अब तक करीब 50 जगहों पर इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा पुराने शहर में हैं। एक पात्र की क्षमता करीब 70 लीटर की है। इन्होंने बताया हम लोगों को निशुल्क पात्र उपलब्ध कराते हैं इसके बदले उनसे केवल एक संकल्प लेते हैं कि वे इसे भरने की व्यवस्था करेंगे। इस इंतजाम में लगे कृपाल राठौर, अविनाश माहेश्वरी और विनोद जैन सहयोग कर रहे हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत हैं। समाज सेवा से जुड़ी इस मुहिम के तहत साथ आए हैं।
मां से मिली प्रेरणा
धमेन्द्र ने बताया कि इसकी प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली। पशु पक्षियों की वे देखभाल करती थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि इस काम का आगे बढ़ाऊ। उसी के तहत काम कर रहा हूं।
कैद पक्षियों को कराया आजाद
ऐसे पक्षी जो पिंजरों में कैद कर रखे जाते हैं उन्हें आजाद कराने के लिए भी इन्होंने एक मुहिम चलाई थी। इसके तहत कई पक्षियों को कैद से मुक्ति दिलाई। इसके बदले बेचने वालों को कीमत भी अदा की।

Home / Bhopal / मूक प्राणियों की प्यास की फिक्र, सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो