scriptढाबे में खाना खाने आई छात्रा के साथ हो गया ऐसा काम, देखें | a girl students robbed at dabha when she's having her dinner | Patrika News
भोपाल

ढाबे में खाना खाने आई छात्रा के साथ हो गया ऐसा काम, देखें

पर्स छीनकर भागा बदमाश

भोपालMar 18, 2018 / 10:41 pm

योगेंद्र Sen

robbery

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में वृंदावन ढाबे में खाना खाने आई एक छात्रा का बैग छीनकर बदमाश भाग गए। बैग में नकदी समेत मोबाइल और एटीएम रखा था। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक निजी कॉलेज की छात्रा दोस्त निखिल के साथ रात करीब 9.30 बजे खाना खाने आई थी। वह कार से नीचे उतर रही थी, तभी एक युवक आया और बैग लेकर भाग गया। बैग में एक हजार रुपए नकदी, एटीएम और मोबाइल रखा था।

आग से झुलसी दिव्यांग महिला की मौत

बैरसिया थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। महिला ने खुद आग लगाई है या किसी दूसरे ने, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रानी खजूरी निवासी यशोदा बाई पति दयराम (25) दिव्यांग है।

सोमवार रात आठ बजे यशोदा के घर से धुंआ निकल रहा था। गांव के लोग घर के अंदर गए तो देखा कि यशोदा जल रही थी। तत्काल आग बुझाकर महिला को अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती करा दिया, इस बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से हादसे की जानकारी नहीं मिल पाने से महिला का मजिस्ट्रियल बयान नहीं हो पाया है।

एक सप्ताह में 40 डिग्री पहुंच जाएगा पारा

भोपाल। राजधानी में तापमान जल्द ही सीजन के उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसका कारण 27 मार्च तक अधिकांश समय राजधानी सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश से सटे एवं दक्षिण पूर्व राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। समुद्रतल से इसकी ऊंचई 0.9 किमी है। ऐसे में प्रदेश एवं आसपास अधिकांश दिन शुष्क रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 02 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 02 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो