scriptआज का दिन इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान! | Aaj Ka Rashifal 16jan2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज का दिन इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान!

कुंडली में स्थित 12 भावों पर ग्रहों की दृष्टि के अनुसार अलग-अलग तरह से प्रभाव…

भोपालJan 15, 2019 / 08:02 pm

दीपेश तिवारी

Shri Ganeshji for wednesday

आज का दिन इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान!

भोपाल। आज 16 जनवरी 2019 यानि बुधवार का दिन है। इस दिन के देव श्रीगणेश कहलाते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि का देवता माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति काफी अधिक महत्व रखती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन की शुरुआत सर्वार्थसिद्धि और शुभ नाम के योग से होगी। चंद्रमा मंगल की राशि मेष से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में जाएगा, जो उसकी उच्च राशि है। आज का दिन इसलिए भी खास है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद का ये पहला बुधवार है। और सूर्य का मुख्य योग बुध से होता है, जिसके तहत बुधादित्य योग का निर्माण होता है।

बुध एक ऐसा ग्रह है जो सूर्य के सानिध्य में ही रहता है। जब कोई ग्रह सूर्य के साथ होता है तो उसे अस्त माना जाता है। यदि बुध भी 14 डिग्री या उससे कम में सूर्य के साथ हो, तो उसे अस्त माना जाता है। लेकिन सूर्य के साथ रहने पर बुध ग्रह को अस्त का दोष नहीं लगता।

ज्योतिष में बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना गया है, लेकिन कुंडली में स्थित 12 भावों पर ग्रहों की दृष्टि के अनुसार अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। बुध एक तटस्थ ग्रह है, परंतु विभिन्न ग्रहों से युति के कारण इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

वहीं बुध यदि जातक की कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति को बुद्धि संबंधी कार्यों में विशेष सफलताएं प्राप्त होती हैं। बुधग्रह को नवग्रह मंडल में युवराज का पद प्राप्त है। इसको चंद्रमा का पुत्र मन जाता है।


बुध का राशियों पर असर:
बुध ग्रह को ज्योतिष में एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

 

मजबूत बुध के प्रभाव –
माना जाता है कि यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है तो जातक की संवाद शैली कुशल होती है। वह हाज़िर जवाब होने के साथ ही अपनी बातों से सबको मोह लेता है।

ताकतवर बुध व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि का बनाता है। ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं। वाणिज्य और क़ारोबार में भी व्यक्ति सफल होता है। मान्यता के अनुसार बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है। साथ ही संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाता है।

 

पीड़ित बुध के प्रभाव –
यदि जन्म कुंडली में बुध ग्रह किसी क्रूर अथवा पापी ग्रहों से पीड़ित हो तो यह जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या कारक होता है। इस स्थिति में जातक अपने विचारों को सही रूप में बोलकर पेश नहीं कर पाता है।


पीड़ित बुध जातक को दिमागी रूप से कमज़ोर बनाता है। उसे चीज़ों को समझने में दिक्कत होती है। पीड़ित बुध के प्रभाव से व्यक्ति को क़ारोबार में हानि होती है। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसे में जातकों को बुध ग्रह से संबंधित उपाय करना चाहिए।

रंग – हरा : रत्न – पन्ना।

 

बुध का वैदिक मंत्र :
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र :
ॐ बुं बुधाय नमः ।।

बुध का बीज मंत्र :
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

 

 

MUST READ : भगवान श्रीगणेश को इन सरल मंत्रों से करें प्रसन्न

 

 

आज का @Rashifal राशिफल.16january2019.. @aajkaRashifal

1. मेष राशि :
दिन अच्छा नहीं है। आत्मविश्वास में कमी के बीच जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से विवाद हो सकता है।

2. वृषभ राशि :
दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा सुखद रहेगी।


3. मिथुन राशि :
दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

4. कर्क राशि :
माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

5. सिंह राशि :
अपनों से बड़ों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, उनका अच्छा साथ मिलेगा। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

6. कन्या राशि :
धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

7. तुला राशि :
पिता का सहयोग मिलेगा। क्रोध में कमी आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार आ सकता है।

8. वृश्चिक राशि :
वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

9. धनु राशि :
कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

10. मकर राशि :
अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कामकाज में किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है।जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 

11. कुंभ राशि :
खर्च अधिक रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। कामकाज के प्रति मन में नवीन उत्साह बना रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

12. मीन राशि :
शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। किसी परिचित द्वारा ठगे जाने की संभावना है।

 

आज का अंकज्योतिष.15january2019.@AajKaAnkjyotish ..ये कहता है आपका आज का मूलांक @AnkJyotish

अंक 1 :
लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

 

अंक 2 :
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।

 

अंक 3 :
आज खुशनुमा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

अंक 4 :
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा।

 

अंक 5 :
नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आने के अलावा पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे।

 

अंक 6 :
आज आपका मन दुविधा में रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें।

 

अंक 7 :
आज नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

 


अंक 8 :
आज मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।


अंक 9 :
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Home / Bhopal / आज का दिन इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो