script22 मईः मंगलवार यानि हनुमानजी का दिन,जानिए कैसा रहेगा आपके लिए! | aaj ka rashifal 22may2018 | Patrika News
भोपाल

22 मईः मंगलवार यानि हनुमानजी का दिन,जानिए कैसा रहेगा आपके लिए!

मंगलवार यानि हनुमानजी का दिन,जानिए कैसा रहेगा आपके लिए!…

भोपालMay 21, 2018 / 06:11 pm

दीपेश तिवारी

hanumanji

22 मईः मंगलवार यानि हनुमानजी का दिन,जानिए कैसा रहेगा आपके लिए!

भोपाल। भारतीय ज्योतिष में श्रीराम भक्त हनुमान जी को ही मंगलार का कारक देवता माना जाता है। ऐसे में यह भी मान्यता है कि इस दिन हनुमानजी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष में कई मंगल की दुविधाओं का निराकरण भी हनुमान जी की कृपा से ही संभव माना गया है। अत: ज्योतिषों व पंडितों के अनुसार इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न अवश्य करना चाहिए।
ऐसे प्रसन्न करें हनुमान जी को…
मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष बैठ राम नाम का 108 बार जाप करें क्योंकि हनुमान जी रामजी के अनन्य भक्त हैं। इसलिए जो भी श्रीराम की भक्ति करता है।
हनुमान जी उससे प्रसन्न हो उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस दिन मंदिर में हनुमान जी के सामने सरसों के तोल का दिया जलाएं और चालीसा का पाठ करें।


MUST READ: इन सरल उपायों से करें हनुमान जी को प्रसन्न, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी!


इस दिन सुबह स्नान आदि बड़ के पेड़ के एक पत्ते को तोड़कर उसको गंगा जल से धो कर हनुमान जी को अर्पित करें। मंगलवार को शाम के समय हनुमान जो को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला चढाएं और कोशिश करें कि स्वयं लाल रंग के वस्त्र पहने। हनुमान जी को प्रसन्न करने का ये सब से सरल उपाय है।
मंगलवार के दिन शाम को व्रत करके बूंदी के लड्डू या बूंदी का प्रसाद बांटें। इससे पैसे संबंधी समस्याएं दूर होती है। इस दिन हनुमान जी के पैरों में फिटकरी रखने से बुरे सपनों से पीछा छूट जाता है।हनुमान जी के मंदिर में जा कर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करने से सारे बिगड़े काम संवर जाते हैं।
ॐ हं हनुमंतये नम: मंत्र का जप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का रुद्राक्ष की माला से जप करने से भी हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
आज का पंचांग:
हिन्दुओं में किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग देखने का महत्व है, इसका कारण उचित समय से जोड़ा जाता है। दरअसल मान्यता है कि पंचांग से समय निकालते समय उचित समय का मालूम चल जाता है। और ऐसे समय किया गया कार्य लंबे समय तक अच्छा फल देता है। वहीं गलत समय पर किया गया कार्य हानि पहुंचाने का कार्य करता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरुरी होता है।
इन्हीं सब बातों को देखते हुए आज यानि 22 मई 2018, दिन मंगलवार के दिन का हम आपको सही समय जो की सही कार्य करने का है, और आज कब कौन सी दशा कौन से टाइम में चल रही है उसका समुचित विवरण हिन्दू कैलेंडर और हिन्दू पंचांग के अनुसार दे रहे हैं।
panchang 22may2018
वहीं यदि आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं, या तो फिर विशेष कार्य करने के लिए सोच रहे है तो भी आप यहां उसके लिए सही समय देख सकते हैं।
पंचांग : मंगलवार, 22 मई, 2018
तिथि – अष्टमी – 20:32:40 तक
नक्षत्र – मघा – 20:28:22 तक
करण – विष्टि – 09:20:46 तक, बव – 20:32:40 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – व्याघात – 24:45:46 तक
वार – मंगलवार
22 मई 2018 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय – 05:27:05
सूर्यास्त – 19:08:43
चंद्रोदय – 12:16:00
चंद्रास्त – 25:32:00

22 मई 2018 का अशुभ समय :
दुष्टमुहूर्त – 08:11:24 से 09:06:11 तक
कुलिक – 13:40:03 से 14:34:50 तक
कंटक – 06:21:51 से 07:16:38 तक
राहु काल – 15:43:18 से 17:26:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 08:11:24 से 09:06:11 तक
यमघण्ट – 10:00:57 से 10:55:44 तक
यमगण्ड – 08:52:29 से 10:35:11 तक
गुलिक काल – 12:17:54 से 14:00:36 तक
22 मई 2018 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
शुभ मुहूर्त समय – 11:50:30 से 12:45:17 तक

जानिये आज क्या कहती है आपकी राशि…
1. मेष: इस राशि के जातक आज शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। ऐसे में संभव हो तो यात्रा टाल दें। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म ही उत्तम उपाय रहेगा।
2. वृषभ: इस राशि वाले आज हर कार्य आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होगा।
3. मिथुन: इन राशि वालों के लिए नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
4. कर्क: आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार पैदा ना होने दें। गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। धन ज्यादा खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा।
rashifal 22may2018
5. सिंह: इस राशि वाले आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य जल्दी पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। आज आप काफी भावुक रहेगें। महिलाओं से संभलकर व्यवहार करें।
6. कन्या: आज आपको पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका खास ध्यान रखना है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से संभकर रहना होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।
7. तुला: इस राशि से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।
8. वृश्चिक: इनके लिए भी आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।
9. धनु: इस राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ वाद-विवाद न करें।
10. मकर: इन राशि के जातकों पर आज आकस्मिक धनखर्च के योग हैं। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। साझेदारों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्र में योग्यता का लाभ ले पाएंगे।
11. कुंभ: आज के दिन इस राशि के जातक प्रत्येक कार्य मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। साझेदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। प्रबल धन लाभ का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी।
12. मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वालों का व्यवहार आज अच्छा रहेगा।

Home / Bhopal / 22 मईः मंगलवार यानि हनुमानजी का दिन,जानिए कैसा रहेगा आपके लिए!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो