भोपाल

मकर राशि में हो रहा है चंद्रमा का संचार , इन 3 राशियों के दूर हो जाएंगे सारे दुख, मिल सकती है नई नौकरी

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

भोपालNov 10, 2019 / 01:33 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। 4 नवंबर दिन सोमवार के कई राशियों के सितारे चमकने वाले हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार धनु के बाद दिन-रात मकर राशि में हो रहा है। इससे कई राशियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। इस योग के बनने से आज कई राशियों के सितार बुलंदी को छुएंगे। जानिए कौन सी हैं वे राशि…

Rashifal 2019 in hindi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/31/rashiral_5311194-m.jpg”>

तुला राशि

लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रस्सन होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकती है। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए किसी सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य शुरू करना चाहते है तो सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

 november month rashifal 2019 in hindi

कुंभ राशि

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते है। फिजूल खर्च बड़ेगा। व्यर्थ की चिंता छोड़कर प्रसन्न रहें। बहुत सोचते रहने के कारण स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। उत्साह में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

पूर्व में किए वादे पूरे करें, समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती हौ। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.