script157 साल बाद बना है महासंयोग, इन 4 राशि वालों को कुबेर महाराज करेंगे मालामाल | aaj ka rashifal astrology today 13 november 2019 | Patrika News
भोपाल

157 साल बाद बना है महासंयोग, इन 4 राशि वालों को कुबेर महाराज करेंगे मालामाल

जानिए किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन…..

भोपालNov 13, 2019 / 11:23 am

Ashtha Awasthi

01_1.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 13 नवंबर दिन गुरुवार को कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा का संचार वृष राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों को लाभ मिलेगा। आज का दिन धन निवेश और आर्थिक योजनाओं के लिए दिन शुभ है। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। जानिए किन राशियों के लिए दिन शुभ है…..

 november month <a  href=
Rashifal 2019 in hindi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/31/rashiral_5356484-m.jpg”>

वृषभ राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी। भाग्य 70% तक साथ देगा।

Aaj ka rashifal 07 November : भगवान विष्णु की कृपा से आज सिंह, वृश्चिक और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

सिंह राशि

ये दिन सिंह राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा।

 november month rashifal 2019 in hindi

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आज निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा।

Home / Bhopal / 157 साल बाद बना है महासंयोग, इन 4 राशि वालों को कुबेर महाराज करेंगे मालामाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो