scriptअच्छे दिन की हुई शुरुआत, आज रात 12 बजे से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत | aaj ka rashifal astrology today 14 october 2019 | Patrika News
भोपाल

अच्छे दिन की हुई शुरुआत, आज रात 12 बजे से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालOct 14, 2019 / 11:24 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 14 अक्टूबर दिन सोमवार को कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार मीन के बाद मेष राशि में होने जा रहा है। इस राशि में चंद्रमा पर शुक्र और बुध की दृष्टि रहने से कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बाकि कई राशियों के लिए चंद्रमा का संचार फलदायी रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Aaj ka rashifal 13 October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन दो राशि वालों का कराएगी फायदा, जानिए आपका राशिफल

सिंह राशि

खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

Aaj ka rashifal 08 October : विजयदशमी पर तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के जीवन मे राजयोग शुरू होने जा रहा है। इस समय की गई कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगो को फायदा होगा। कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नए लोगो से दोस्ती होगी जो आने वाले समय मे लाभ देगी।

Home / Bhopal / अच्छे दिन की हुई शुरुआत, आज रात 12 बजे से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो