भोपाल

बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 4 राशियों की कुंडली में बन रहे नई नौकरी के योग

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

भोपालFeb 16, 2020 / 11:50 am

Ashtha Awasthi

aaj ka rashifal

भोपाल। 16 फरवरी दिन रविवार को कई राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा का संचार दिन-रात वृश्चिक राशि पर हो रहा है। इसके अलावा आज अनुराधा नक्षत्र और ध्रुव योग भी लग रहा है। इन खास नक्षत्र और योग के बीच कई राशि के लोगों के लिए दिन भाग्यशाली रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

मेष राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आपको लाभ होगादिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

Aaj ka rashifal 11 February : मंगल ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

कर्क राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

कन्या राशि

ये दिन कर्क राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.