scriptमहादेव ने उठा लिया अपना डमरू, 2 दिन के अंदर ये 4 राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी | aaj ka rashifal astrology today 20 February 2020 | Patrika News

महादेव ने उठा लिया अपना डमरू, 2 दिन के अंदर ये 4 राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

locationभोपालPublished: Feb 20, 2020 11:30:03 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …..

01.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 20 फरवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन भर धनु राशि में होने के बाद शाम में मकर राशि में होगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी। धनु राशि में चार ग्रहों का संयोग समाप्त होगा जबकि शनि और चंद्रमा का संयोग बनेगा। ऐसे में कई राशियों के लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग दिन में खिलखिलाएंगे तो कुछ शाम के बाद मुस्कुराएंगे। साथ ही शिव जी भ कई राशियों से प्रसन्न हो रहे हैं, जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Aaj ka rashifal 13 February : आज भगवान की कृपा से इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल buyd

वृषभ राशिफल

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कर्क राशिफल

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

Aaj ka rashifal 12 February : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

कन्या राशिफल

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा। आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु राशिफल

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें। चमत्कारिक लाभ होगा। अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो