भोपाल

चंद्रमा के साथ केतु, इन 5 राशियों की सारी परेशनियों को कर देगा दूर

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालJan 22, 2020 / 11:14 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 22 जनवरी दिन बुधवार को कई राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने से इस राशि में 4 ग्रहों का संयोग बना है। चंद्रमा के साथ केतु भी होने से आज ग्रहण योग भी रहेगा। इस योग और संयोग के बनने से कई राशियों पर शुभ प्रभाव हो रहा है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…

कर्क राशि

समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कन्या राशि

आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। नौकरों पर नजर रखें। आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

Horoscope 14 January Rashifal : कन्या Virgo राशि वालों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सिंह Leo वाले बरतें ये सावधानी

वृश्चिक राशि

अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनीदेव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

मीन राशि

समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें, दुसरों की उन्नती से दुखी न हो। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

Home / Bhopal / चंद्रमा के साथ केतु, इन 5 राशियों की सारी परेशनियों को कर देगा दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.