भोपाल

बुध ग्रह ने बदली राशि, 851 साल बाद बना है ऐसा जबरदस्त संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालSep 11, 2019 / 12:19 pm

Ashtha Awasthi

aaj ka rashifal

भोपाल। 11 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर बुध ने अपनी राशि बदल दी है। पंडत जगदीश शर्मा बताते है कि ज्योतिष अनुसार हर एक ग्रह कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलता रहता है। अब बुध ग्रह ने अपनी राशि बदल दी है। अब यह 29 सितम्बर नवरात्रि के पहले दिन 12 बजकर 56 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए फलदायी रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…

वृष राशि

खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

aaj ka rashifal

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

मकर राशि

अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

Home / Bhopal / बुध ग्रह ने बदली राशि, 851 साल बाद बना है ऐसा जबरदस्त संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.