scriptइन 3 राशियों की कुंडली में राजयोग लेकर आए हैं शनि, पैसों की परेशानियां हो जाएंगी दूर | aaj ka rashifal horoscope astrology today 12 october 2019 | Patrika News

इन 3 राशियों की कुंडली में राजयोग लेकर आए हैं शनि, पैसों की परेशानियां हो जाएंगी दूर

locationभोपालPublished: Oct 12, 2019 11:42:21 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपाल। शनि भगवान एक ऐसे देवता है। जिसमें वह प्रसन्न होते है उसके सभी कष्ट हर लेते है, वहीं अगर वो आप से रुठ हो गए तो आपको सड़क पर लाकर छोड़ देते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शास्त्रों के अनुसार शनि भगवान उन भगवानों में से है जिनकी काली नजर से शिव जी तक नही बच पाए थे। सच तो यह है कि शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं लेकिन हमेशा दुख देते है ये सच नहीं हैं।

पंडित जी बताते है कि बीती 18 सितंबर से शनि सीधी चाल चल रहे हैं। इस राशि में शनि 24 जनवरी 2020 तक सीधी चाल से चलते हुए अपनी राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शनि की सीधी चाल यूं तो देश, दुनिया और कई राशियों के लिए शुभ है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

Shanidev
IMAGE CREDIT: NET

वृषभ राशि

इन राशि के लोगों को कार्य स्थल पर आपको सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर शनि अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। शनि के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है।

shani.jpg

वृश्चिक राशि

शनि सभी कार्यों में सहायक होंगे। अन्य राशि की अपेक्षा इस राशि के लोग अत्यंत भाग्यशाली साबित होंगे। जितने भी काम अपने हाथों लेंगे वह भलीभांति संपन्न होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर होगा। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि चुनौतियां रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी सारी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो