भोपाल

आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, मिल सकती है सरकारी नौकरी

इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत…….

भोपालJun 24, 2019 / 11:46 am

Ashtha Awasthi

aaj ka rashifal

भोपाल। 24 जून दिन सोमवार (aaj ka rashifal) को आयुष्मान और रवियोग बनने से कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन इन दोनों शुभ योग के बनने से वृष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि को लोगों की किस्मत बदल जाएगी। वहीं दूसरी राशियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन(aaj ka rashifal) ….

Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/07/02_4748613-m.png”>

वृष

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे है। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह हो सकता है। रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाना अभी विलंभ हो सकता है।

मिथुन

आय में वृद्धि केसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता हे। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रस्सन होगा। पुराने रोग उभर सकते है। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

 aaj ka rashifal

सिंह

संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकती है। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए किसी सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते है। फिजूल खर्च बड़ेगा। व्यर्थ की चिंता छोड़कर प्रसन्न रहें। बहुत सोचते रहने के कारण स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

 aaj ka rashifal

धनु

पूर्व में किए वादे पूरे करें, समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती हौ। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Home / Bhopal / आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, मिल सकती है सरकारी नौकरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.