भोपाल

इन 3 राशियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, चंद्रमा पर पड़ रही बृहस्पति की दृष्टि

जानिए इन राशियों का कैसा रहने वाला है दिन…….

भोपालJun 25, 2019 / 12:09 pm

Ashtha Awasthi

Rashifal

भोपाल। 25 जून दिन मंगलवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही है। जिसके चलते तीन राशियों के लिए आज का दिन ( aaj ka rashifal ) काफी अच्छा रहने वाला है। पंडित जी बताते है कि आज के दिन वृष, मिथुन और कर्क राशि के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। इन राशियों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए कैसा रहने वाला है इन राशियों का आज का दिन……

वृष राशि

वृष राशियों के जातकों को अपने जीवन में बहुत से नए परिवर्तन देखने को प्राप्त होंगे। इस राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर महालक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहने वाली है जिसकी वजह से इनके जो भी कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। वह सफलतापूर्वक पूरे होंगे इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज के दिन से बहुत ही शुभ समय आरंभ हो रहा है जिसकी वजह से यह अपने कार्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

Rashifal

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के कुछ दिन बहुत ही शुभ रहने वाले है। आपका बुरा समय समाप्त हुआ और अच्छा समय शुरु होगा। शादी शुदा लोग अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान है तो उसको छोड़कर अपने आने वाले समय के बारे में सोचे और पुरानी बातें भुल जाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन मे राजयोग शुरू होने जा रहा है। इस समय की गई कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगो को फायदा होगा। कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नए लोगो से दोस्ती होगी जो आने वाले समय मे लाभ देगी।

Home / Bhopal / इन 3 राशियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, चंद्रमा पर पड़ रही बृहस्पति की दृष्टि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.