scriptऐशबाग और श्यामला हिल्स के घने क्षेत्र में पिछले 25 दिन से रह रहे थे चारों पॉजिटिव, चेन में आएंगे करीब 250 लोग | About 250 people will come to Chen, who had been living in the dense a | Patrika News
भोपाल

ऐशबाग और श्यामला हिल्स के घने क्षेत्र में पिछले 25 दिन से रह रहे थे चारों पॉजिटिव, चेन में आएंगे करीब 250 लोग

– किस-किस से मिले, कहां गए, इनके साथ आईं इंडोनेशिया और मलेशिया की जमात पुल बोगदा पर गईं
– इतनी बड़ी चेन में आ सकते हैं 200 से ज्यादा लोग, सूची बनाने की सोचकर ही अफसर हैरान

भोपालApr 03, 2020 / 12:27 am

प्रवेंद्र तोमर

About 250 people will come to Chen, who had been living in the dense a

– किस-किस से मिले, कहां गए, इनके साथ आईं इंडोनेशिया और मलेशिया की जमात पुल बोगदा पर गईं – इतनी बड़ी चेन में आ सकते हैं 200 से ज्यादा लोग, सूची बनाने की सोचकर ही अफसर हैरान

भोपाल. राजधानी की पांच अलग-अलग मस्जिदों में कनाडा, म्यांमार, आइवरी कोस्ट, इंडोनेशिया, मलेशिया, यूएसए, उड़ीसा सहित आठ देशों की 67 लोगों के सैम्पल में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से राजधानी में हड़कंप मच गया। इनमें से तीन विदेशी नागरिक ऐशबाग स्थित रहमानियां मस्जिद में रुके थे। उड़ीसा (भुवनेश्वर ) का एक व्यक्त श्यामला हिल्स स्थित रुस्तम आहाता में रुका था। ये लोग पिछले 25 दिन से भोपाल में रुके हैं, ये लोग किस-किस से मिले। कहां गए इसकी सूची तैयार करने में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का महकमा लगा है। कलेक्टर ने दोनों एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। भोपाल में चार क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिए हैं।

म्यामांर (वर्मा) से 9 सदस्यों की जमात 7 मार्च को मुम्बई, दिल्ली होते हुए भोपाल पहुंची। यहां पर ये लोग रहमानियां मस्जिद में रुके। ये लोग कई बार बाहर गए और मप्र के अन्य जिलो से आए 83 लोग भी इनसे मिलते रहे। इनमें से दो लोग पॉजिटिव आए हैं। इनके नाम खिमूव और कोएद हैं। इनके साथ सात लोग तो वर्मा से आए थे, साथ में कुछ और लोग भी थे। सुलेमान आइबरी कोष्ट का रहने वाला है वो भी इसी जमात के साथ रुका था। इन 25 दिनों में ही ये लोग 200 से ज्यादा लोगों से मिले, ये सब सस्पेक्टेड हो गए। इनके अलावा श्यामला हिल्स एरिया के रुस्तम आहाते में भुवनेश्वर का व्यक्ति पॉजिटिव आया। ये व्यक्ति 5 मार्च को टे्रन से भोपाल में उतरा है। इस दौरान ये किस-किस के सम्पर्क में रहा। इसकी सूची बनाने के लिए इससे पूछताछ की जा रही है। अगर हकीकत में सूची तैरूार की गई तो इसमें 250 से ज्यादा लोागों की चेन बनेगी।

लक्षण किसी में नजर नहीं आ रहे
इन चारों में कोरोना पॉजिटिव होने के कोई लक्ष्ण नहीं हैं। न तो इन्हें सर्दी, जुखाम और खांसी है। सिर्फ विदेशी जमात के आधार पर 67 लोगों के साथ इनके सैम्पल लिए गए। जिसमें से चार में कोरोना की पुष्टि हुइ है। इन चारो को क्वारेंटाइन कर दिया है। इनके साथ के लोगों को भी तलाश कर क्वारेंटाइन किया जाएगा।

श्यामला हिल्स और ऐशबाग कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

तीन विदेशी और एक उड़ीसा के व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से श्यामला हिल्स और ऐशबाग एरिया को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। शहर में कुल चार क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित हो चुके हैं। इनमें एक किमी क्षेत्रों में लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा, रास्ते सील कर दिए जाएंगे। इनके सैम्पल भी लिए जाएंगे।

वर्जन
चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्यामला हिल्स और ऐशबाद को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। चार क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित किए जा चुके हैं।

तरुण पिथोड़े, कलेक्टर

Home / Bhopal / ऐशबाग और श्यामला हिल्स के घने क्षेत्र में पिछले 25 दिन से रह रहे थे चारों पॉजिटिव, चेन में आएंगे करीब 250 लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो