scriptसीने की जलन हो जाएगी छूमंतर, इस तरह पाएं छुटकारा | acidity problem solution by home remediies | Patrika News
भोपाल

सीने की जलन हो जाएगी छूमंतर, इस तरह पाएं छुटकारा

लगातार एक जगह बैठकर काम करने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ कहा है। इन्ही में से एक है सीने में जलन।

भोपालMay 18, 2019 / 10:06 am

Faiz

health news

सीने की जलन हो जाएगी छूमंतर, इस तरह पाएं छुटकारा

भोपालः आज का व्यक्ति स्मार्ट वर्क करने पर यकीन रखता है। लोगों का ऐसा यकीन है कि, हार्ड वर्क में इंसान की मेहनत तो ज्यादा होती ही है, कमाई भी कम होती है। इसलिए देश दुनिया के ज्यादातर संस्थान अब कंप्यूट्रीकृत हो गए हैं, जहां एक व्यक्ति एक स्थान पर बैठकर कई लोगों के काम कर देता है। हम इसका उदाहरण किसी भी कंपनी के ऑफिसेज में जाकर देख सकते हैं, जहां नोकरी पेशा लोग एक कंप्यूटर पर बैठकर काम करते हैं। यह स्मार्ट वर्क की श्रेणी में आता है, जो किसी मेहनत के कार्य करने से कई ज्यादा लाभकारी होता है। लेकिन, लंबे समय के लिए किसी एक जगह पर बैठकर काम करना सेहत पर बहुत भारी पड़ता जा रहा है। लगातार एक जगह बैठकर काम करने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ कहा है। इन्ही में से एक है सीने में जलन।

सीने में जलन की समस्या लगभग सभी नौकरी पेशा लोगों होती है। जब भी सीने में जलन होती है तो हमारा किसी काम में मन नहीं लगता। हम जल्दी ही इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि, यह समस्या आमतौर पर होती रहती है, तो इस जलन को हलके में ले लेते हैं और कई दिनों तक इसका इलाज नहीं करते। लेकिन, सीने में होने वाली जलन को नज़रंदाज़ करना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। अगर आप समय परइस समस्या का इलाज नहीं रते तो यह आगे चलकर गैस्ट्रोइसोफैगल रिफ्लक्स डिसीज (जीईआरडी) का रूप ले सकती है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को खाना खाने में परेशानी होने लगती है। साथ ही, लेटने पर उसके गले या मुंह में जलन के साथ तरल पदार्थ आने लगता है। इसलिए सीने की जलन को नज़रअंदाज ना करते हुए जल्दी ही इसका इलाज कराना ज़रूरी है।

 

सीने में जलन का कारण

सीने में जलन होने का सबसे बड़ा कारण एसिडिटी होता है। यह समस्या सही समय पर खाना नहीं खाने के चलते होती है, मसलन रात को सोने के कम से कम 3 घंटे पहले आपको खाना खा लेना चाहिए। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सौ जाते हैं तो आपको आगे चलकर सीने में जलन होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, अधिक मोटापा होना और मसालेदार खाने का सेवन करना भी सीने की जलन का कारण बनते हैं। खट्टे फल खाने, ज्यादा टेंशन लेने और दवाइयों के अधिक सेवन करने से भी यह समस्या बढ़ती है।

 

इस तरह पाएं इस समस्या से छुटकारा

-सेब या जामुन का सिरका

आधा गिलास पानी में 1 चम्मच सेब या जामुन का सिरका और 1 चम्मच शहद को मिलकर पीने से सीने में होने वाली जलन से राहत मिलती है।

-दूध

रोज रात को सोने से पहले एक ग्लास बिना शक्कर वाला दूध पीने से आपको कभी सीने में जलन नहीं होगी।

-पीली सरसों

एक ग्लास लस्सी में एक चुटकी सरसों पाउडर मिलाकर पीने से भी सीने की जलन से छुटकारा मिलता है।

-एलोवेरा जूस

खाना खाने से आधा घंटा पहले ऐलोवेरा जूस पीना चाहिए, यह हमारे पेट की गर्मी को शांत करने का बहुत कारगर नुस्खा है।

-सेब

रोजाना एक सेब खाने से सीने की जलन में राहत तो मिलती ही है। साथ ही इसमें णौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो