scriptयहां भी हाथरस जैसी वारदातः नाबालिग का अपहरण कर तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म | after hathras case a minor girl was allegedly physically assaulted | Patrika News

यहां भी हाथरस जैसी वारदातः नाबालिग का अपहरण कर तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

locationभोपालPublished: Oct 01, 2020 01:38:01 pm

Submitted by:

Manish Gite

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सामूहिक दुराचार की घटना के बाद मध्यप्रदेश में भी वारदात….।

madhya-pradesh.png

खरगौन। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुराचार की वारदात के बाद से देशभर में आक्रोश है, इस बीच मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां 15 साल की किशोर का अपहरण कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। किशोरी को जान से भी मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर तीन दरिंदों ने पीड़िता के भाई के साथ भी जमकर मारपीट की और फरार हो गए। घटना के बाद यहां भी आक्रोश है। इधर, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या इसी राक्षस राज लाने के लिए विधायकों को खरीदा था।

 

मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में यह वारदात बुधवार रात को हुई है। खरगौन जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर एक गांव में यह घटना हुई है। यहां तीन लोग रात में पानी पीने खेत पर पहुंचे और नाबालिग को उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान घर पर मौजूद पाड़िता के बड़े भाई के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने फोन पर परिजनों और पुलिस को खबर की।

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरगौन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बच्ची के साथ किए गए सामूहिक दुराचार की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक पीड़िता के 5 भाई हैं। वह 5वीं तक पढ़ाई करने के बाद बड़े भाई के साथ खेत पर ही रहती थी। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है, जिससे दरिंदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने कई इलाकों की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। गौरतलब है कि 2014 में भी मारुगढ़ में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने लाश को नदी के पास जमीन में गाढ़ दिया था।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1311540472922300416?ref_src=twsrc%5Etfw

 

कांग्रेस ने लगाए कई आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी ट्वीट के जरिए कहा है कि मध्यप्रदेश में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, झिरन्या (खरगौन) में 15 वर्षीय बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। #शर्मराज।

इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने ट्वीट संदेश में कहा है कि खरगौन में यूपी जैसी घटना, आधी रात आए और नाबालिक से दुष्कर्म। मध्यप्रदेश के खरगौन में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म किया और सड़की के भाई से मारपीट की। शिवराजजी, यही राक्षसराज वापस लाने के लिए विधायक खरीदे थे? बेशर्मराज।

congress1.jpg

एक नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो