भोपाल। मध्यप्रदेश में विवादित फिल्म पद्मावत भले ही रिलीज नहीं हो पा रही हो, लेकिन शिवराज सरकार अब भी रानी पद्मावती नहीं, अलाउद्दीन खिलजी की शौर्य गाथा ही बच्चों को पढ़ा रही है। यहां के बच्चे पद्मावती का जौहर नहीं जानते, खिलजी की चित्तौड़गढ़ किले पर विजय जरूर जानते हैं।