scriptआज ये है आपके शहर में पेट्रोल, देशभर में सबसे महंगा MP में पेट्रोल-डीजल- इसकी पड़ती है मार | All Fuel Price in India-MP rates are highest latest petrol diesel rate | Patrika News
भोपाल

आज ये है आपके शहर में पेट्रोल, देशभर में सबसे महंगा MP में पेट्रोल-डीजल- इसकी पड़ती है मार

– पड़ोसी राज्यों के पंपों पर जा रहा प्रदेश का व्यापार- ईंधन महंगा होना बना कारण

भोपालNov 20, 2019 / 11:53 am

दीपेश तिवारी

petrol diesel tax

petrol diesel tax

भोपाल। मध्यप्रदेश में देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। राजधानी भोपाल में मंगलवार के बाद बुधवार को भी पेट्रोल 82.36 और डीजल 72.01 रुपए प्रति लीटर बिका रहा है।

इसका कारण यहां सबसे ज्यादा टैक्स होना है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल 10.66 और डीजल 8.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। जुलाई में केन्द्रीय बजट के समय केन्द्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दो-दो रुपए एक्साइज ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी।
इससे इनकी कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई थी। इसके बाद सितंबर में प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 5 फीसदी का वैट बढ़ाया था।

petrol diesel rate
इससे प्रदेश में पेट्रोल 3.25 और डीजल 3.13 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढऩे से भी इनकी कीमतें बढ़ती रही हैं। मंगलवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्घि के साथ प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा हो गया है।
ये हैं दाम मध्यप्रदेश में : पेट्रोल : डीजल
छिंदवाड़ा : ₹84.12 : ₹73.63
बालाघाट : ₹84.02 : ₹73.73
मंडला : ₹83.13 : ₹72.74
इंदौर : ₹82.45 : ₹72.12
जबलपुर : ₹82.44 : ₹72.11
भोपाल : ₹82.36 : ₹72.01
पेट्रोल : मध्यप्रदेश में इतना टैक्स…
वैट : 33प्रतिशत
सेस : ₹3.5
एक्साइज ड्यूटी : ₹21

डीजल : मध्यप्रदेश में इतना टैक्स…
वैट : 23प्रतिशत
सेस : ₹2.00
एक्साइज ड्यूटी : ₹16.90

देश के बड़े शहरों की स्थिति…
शहर : पेट्रोल : डीजल
नई दिल्ली : ₹74.02 : ₹65.85
मुंबई : ₹79.08 : ₹69.00
कोलकाता : ₹76.83 : ₹68.02
बेंगलूरु : ₹76.68 : ₹68.03
चेन्नई : ₹77.07 : ₹69.54
हैदराबाद : ₹78.81 : ₹71.71

क्रूड : 62.50 डॉलर प्रति बैरल
वैट में मिले राहत
भोपाल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मालपानी का कहना है कि प्रदेश में खासकर डीजल पर टैक्स कम हो जाए तो आम आदमी को काफी राहत मिल सकती है।

प्रदेश में वैट सबसे ज्यादा है। तुलनात्मक रूप से वैट कम होने पर यहां से डीजल की बिक्री बढ़ेगी और राजस्व भी बढ़ेगा।
– अजय सिंह, अध्यक्ष, मप्र पेट्रोल
पंप डीलर्स एसोसिएशन
पेट्रोल में सितंबर के बाद ज्यादा तेजी
जा नकारों का कहना है कि इस साल सितंबर के बाद से पेट्रोल में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। एक सितंबर को प्रदेश में पेट्रोल के दाम 77.13 रुपए प्रति लीटर था। अब यह बढ़कर 82 रुपए से ऊपर निकल गया है। यानी प्रदेश में ढ़ाई महीने में करीब 5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

Home / Bhopal / आज ये है आपके शहर में पेट्रोल, देशभर में सबसे महंगा MP में पेट्रोल-डीजल- इसकी पड़ती है मार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो