scriptAmarnath yatra 2019 Jammu Kashmir : हाई अलर्ट के बाद अमरनाथ यात्रा से लौटी 62 श्रद्धालुओं का जत्था | Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir: devotee returning due to high alert | Patrika News
भोपाल

Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir : हाई अलर्ट के बाद अमरनाथ यात्रा से लौटी 62 श्रद्धालुओं का जत्था

Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir : अमरनाथ यात्रा स्थगित होते ही जम्मू पहुंचे 62 श्रद्धालुओं का जत्था, अन्य जत्थे लौट रहे

भोपालAug 03, 2019 / 11:49 am

KRISHNAKANT SHUKLA

Amarnath yatra 2019 Jammu and Kashmir (जम्मू कश्मीर) - A group of 62 pilgrims returning from Amarnath yatra after high alert in Jammu and Kashmir

Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir : हाई अलर्ट के बाद अमरनाथ यात्रा से लौटी 62 श्रद्धालुओं का जत्था

भोपाल. सरकार की ओर से कश्मीर घाटी ( Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir ) के हालातों के देखते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोडऩे के निर्देश ( High alert ) देने के बाद राजधानी के एक सैंकड़ा से अधिक श्रद्धालु भी वापस लौटने ( returning ) लगे हैं।

अमरनाथ यात्रा ( Amarnath yatra ) पर गए शहर के 62 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार शाम जम्मू स्टेशन पर पहुंच गया इसके साथ ही शहर के अन्य यात्री भी जम्मू स्टेशन पर पहुंचने लगे हैं।

शहर के अधिकांश यात्री श्री अमरनाथ ( amarnath yatra 2019 ) एवं वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं और वहीं अन्य भी जम्मू स्टेशन ( Jammu and Kashmir ) पर पहुंचकर वापसी की राह पकड़ रहे हैं। ओम शिव शक्ति सेवा मण्डल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा ( Amarnath passengers ) पर रोक लगने से भक्तों में निराशा है।

इस वर्ष 33 दिनों में तीन लाख 43 हजार भक्त दर्शन कर चुके हैं जो पिछले पांच सालों में रिकार्ड है। मण्डल की ओर से 26 जुलाई को 62 यात्रियों का जत्था दर्शनों को गया था जो दर्शन करके लौट रहा था, तभी सरकारी आदेश की जानकारी मिली।

सभी यात्री सुरक्षित जम्मू स्टेशन पहुंच चुके हैं जो देर रात ट्रेन पकड़ लेंगे। इसके अतिरिक्त 27 से 31 जुलाई के बीच भी लगभग पांच- 10 के समूह में भी करीब 100 यात्री यात्रा पर गए थे, इनमें से अधिकांश जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके हैं जो वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

जम्मू स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

शहर से अमरनाथ यात्रा पर गए राजकुमार शर्मा, हरवंश सिंह आनंद, विनय चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु जम्मू स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। हरवंश सिंह ने परिवार को बताया कि जम्मू सहित घाटी में सुरक्षा बलों ( Amarnath tight security ) की संख्या बढ़ती जा रही थी। केंद्र सरकार का आदेश के बाद माहौल बदल गया है।

दर्शनार्थियों की स्थिति

वर्ष ____________ दिन ____________ यात्री
2019 ____________ 25 ____________ 309000
2018 ____________ 60 ____________ 285000
2017 ____________ 40 ____________ 260000
2016 ____________ 59 ____________ 253000
2014 ____________ 44 ____________ 373000

Home / Bhopal / Amarnath yatra 2019 Jammu Kashmir : हाई अलर्ट के बाद अमरनाथ यात्रा से लौटी 62 श्रद्धालुओं का जत्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो