scriptअमित शाह ने बताया भोपाल से क्यों बनाया साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार | amit shah said why pragya thakur candidate from bhopal | Patrika News
भोपाल

अमित शाह ने बताया भोपाल से क्यों बनाया साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार

अमित शाह ने बताया भोपाल से क्यों बनाया साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार

भोपालApr 18, 2019 / 01:12 pm

Pawan Tiwari

sadhavi pragya thakur
भोपाल. मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। साध्वी की उम्मीदवारी पर विपक्षी दल बीजेपी को टारगेट कर रहे हैं। आरोपों से बरी होने के बाद साध्वी ने भाजपा से जुड़ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। वहीं, साध्वी को बीजेपी ने क्यों टिकट दिया है, इसकी वजह खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली में बताया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने बयान का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में साध्वी को उम्मीदवार बनाने के पीछे की वजह बताई है। अमित शाह ने लिखा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर सकते वो तो बस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर सकते हैं।
https://twitter.com/AmitShah/status/1118510673686700033?ref_src=twsrc%5Etfw
शाह ने आगे लिखा है कि भाजपा ने तय किया कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।

वहीं, बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने भी साध्वी को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर का बीजेपी से उम्मीदवार बनने का मैं स्वागत करती हूं और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देती हूं। उमा ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मुझे गर्व, संतोष और प्रसन्नता है, मेरी मनोकामना पूरी हुई। भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय जी को प्रज्ञा चुनाव में पराजित करें। यह बहुत सारे कारणों से बहुत जरूरी है।
https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Bhopal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ मंथन के बाद बुधवार को प्रज्ञा की उम्मीदवारी का ऐलान किया। वहीं, कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां से उम्मीदवार हैं। ऐसे में मुकाबला दोनों के बीच बेहद ही दिलचस्प है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो