scriptविंध्य: 2014 में भाजपा 4 सीट जीती, 31 विधानसभा में सिर्फ सात में जीत पाई कांग्रेस; इस बार कांटे का मुकाबला | analysis of vindhya for lok sabha election bjp and congress | Patrika News
भोपाल

विंध्य: 2014 में भाजपा 4 सीट जीती, 31 विधानसभा में सिर्फ सात में जीत पाई कांग्रेस; इस बार कांटे का मुकाबला

विंध्य: 2014 में भाजपा 4 सीट जीती, 31 विधानसभा में सिर्फ सात में जीत पाई कांग्रेस; इस बार कांटे का मुकाबला

भोपालApr 10, 2019 / 03:13 pm

Pawan Tiwari

vindhya

2014 में भाजपा ने जीतीं थी 4 सीटें, विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीतीं 24 तो कांग्रेस 7 सीटें; इस बार कांटे का मुकाबला

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में चार चरणों में वोटिंग होनी है। विंध्य क्षेत्र मध्यप्रदेश की सियासत का केन्द्र बिन्दु रहा है। विंध्य क्षेत्र में लोकसभा की चार सीटें हैं। रीवा , सतना , सीधी और शहडोल। प्रदेश की 31 विधानसभा सीटों को मिलाकर ये चारों लोकसभा सीटें बनती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, दिसंबर 2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 31 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के खाते में केवल सात सीटें आई। इस बार के विधानसभा चुनाव में विंध्य में कांग्रेस के कद्दवार नेता अजय सिंह और सुंदरलाल तिवारी भी अपना चुनाव हार गए।
2019 में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार
भाजपा- कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। विंध्य की सियासत में जातिवाद की राजनीति हावी रही है।

संसदीय सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवार
रीवाजनार्दन मिश्रासिद्धार्थ तिवारी
सतनागणेश सिंहराजाराम त्रिपाठी
सीधीरीति पाठकअजय सिंह
शहड़ोलहिमाद्री सिंहप्रमिला सिंह
 
रीवा लोकसभा

8 विधानसभा सीटों को मिलाकर रीवा लोकसभा सीट बनती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस के दिवंगत नेता सुंदरलाल तिवारी को बड़े अंतर से चुनाव हराया था। रीवा जिले की किसी भी विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त नहीं मिली थी। 2014 के लोकसभा में किस विधानसभा सीट में किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले थे।
विधानसभाभाजपा प्रत्याशी को मिले वोटकांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट
सिरमौर42,00624,807
सेमारिया47,22325,436
त्यौंथर43,11121,367
मऊगंज46,91925,858
देवतालाब49,44025,904
मनगवां45,58834,144
रीवा60,66326,891
गुढ़48,29630,165
 

rewa
रीवा जिले में 2018 के परिणाम

रीवा जिले की आठों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यहां से कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया था।
सतना लोकसभा सीट

सतना लोकसभा सीट में सात विधानसभा सीटें आती हैं। बीते तीन लोकसभा चुनावों में यहां से भाजपा जीत रही है। 1991 में यहां से कांग्रेस के अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के गणेश सिंह ने कांग्रेस के अजय सिंह को 8 हजार वोटों से चुनाव हराया था। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों में अजय सिंह को बढ़त मिली थी लेकिन 3 विधानसभा चुनाव में भाजपा को की बढ़त का अंतज ज्यादा था जिस कारण से कांग्रेस की हार हुई थी।
satna
2014 के लोकसभा चुनाव का विधानसभा वार परिणाम

विधानसभाभाजपा प्रत्याशी को मिले वोटकांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट
चित्रकूट41,50245,765
रैगांव38,76849,864
सतना56,77760,884
नागौद54,54055,246
मैहर63,05943,490
अमरपाटन59,14952,809
रामपुर बघेलान61,37458,509
विधानसभा चुनाव-2018 के परिणाम

प्रदेश की सात विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पांच तो कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। सतना और चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि बाकि पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
सीधी लोकसभा सीट

सीधी लोकसभा सीट के अंतर्गत प्रदेश की आठ विधानसभा सीटें आती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा की रीति पाठक ने जीत दर्ज की थी। आठ विधानसभा वाली इस लोकसभा सीट में भाजपा ने छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी तो कांग्रेस को केवल दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी।
विधानसभा वार 2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम

विधानसभाभाजपा प्रत्याशी को मिले वोटकांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट
चुरहट63,05245,005
सीधी64,57044,995
सिंहावल50,24860,231
चितरंगी65,63438,491
सिंगरौली66,62730,467
देवसर55,07931,506
धौहानी58,58547,274
ब्यौहारी51,49169,310
 

sidhi
विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई। कांग्रेस को सिंहावल विधानसभा सीट पर जीत मिली।
शहडोल लोकसभा सीट

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दलपत सिंह ने जीत दर्ज की थी। हालांकि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका निधन हो गया। जहां 2016 में उपचुनाव हुए। उपचुनाव में भाजपा के ज्ञान सिंह ने जीत दर्ज की। शहड़ोल लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं।
shahdol
विधानसभा वार 2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम

विधानसभाभाजपा प्रत्याशी को मिले वोटकांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट
जयसिंह नगर84,25354,057
जैतपुर76,83651,167
कोतमा48,17124,735
अनुपपुर55,32528,621
पुष्पराजगढ़43,70451,893
बांधवगढ़70,69422,727
मानपुर72,88924,873
बड़वारा73,00425,839
2018 के विधानसभा चुनाव

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार और कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है।

Home / Bhopal / विंध्य: 2014 में भाजपा 4 सीट जीती, 31 विधानसभा में सिर्फ सात में जीत पाई कांग्रेस; इस बार कांटे का मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो