scriptआज की सबसे बड़ी खबरः भय्यूजी महाराज के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में हुई कलह | arjun singh family controversy latest news in hindi 19 june | Patrika News
भोपाल

आज की सबसे बड़ी खबरः भय्यूजी महाराज के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में हुई कलह

आज की सबसे बड़ी खबरः भय्यूजी महाराज के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में हुई कलह

भोपालJun 19, 2018 / 03:15 pm

Manish Gite

kerwa

आज की सबसे बड़ी खबरः भय्यूजी महाराज के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में हुई कलह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के परिवार में भी कलह हो गई है। कलह इतनी बढ़ी की यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। दिवंगत अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी (84) ने कोर्ट में आवेदन देकर घरेलू हिंसा समेत घर से बेदखल करने के आरोप लगाया है। सरोज कुमार ने इसके लिए अपने दोनों बेटों को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे घर समेत भरण-पोषण मांगा है।
गौरतलब है कि अर्जुन सिंह और सरोज कुमारे के दो पुत्र हैं। एक पुत्र मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) हैं। दूसरे पुत्र अभिमन्यू सिंह हैं, जो बैंगलोर में बिजनेस करते हैं।
kerwa
दिल्ली में रहती हैं सरोज कुमारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी दिल्ली के ग्रेटर नोएडा स्थित अशोक वाटिका में रहती हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटे अजय सिंह और अभिमन्यू सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों मेरे साथ घरेलू हिंसा करते हैं और मुझे मेरे मकान से ही निकाल दिया है। इस कारण मैं दिल्ली में रह रही हूं। उन्होंने मेरा भरण पोषण करने से भी इनकार कर दिया है, जिस कारण मुझे कोर्ट की शरण में आना पड़ा है।
कांग्रेस पार्टी को रखा ताक पर
मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज कुमारी ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक पर रखकर मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया है जो महिलाओं का संरक्षण एवं असहाय व्यक्तियों के लिए हमेशा काम करती रही है।
मेरे बेटे से मेरा घर दिलवाओ
सरोज कुमारी ने कोर्ट से कहा है कि अजय सिंह ने भोपाल स्थित कोरवा कोठी पर कब्जा कर लिया है। अजय सिंह को उक्त निवास से पृथक कर मुझे मेरा निवास में रहने के आदेश दिए जाएं। क्योंकि मुझे मेरा निवास होने के बावजूद इधर-उधर रहना पड़ रहा है।

Home / Bhopal / आज की सबसे बड़ी खबरः भय्यूजी महाराज के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार में हुई कलह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो