scriptभाजपा के बागी विधायक का ‘हृदय परिवर्तन’, कहा- देशहित में कठिन फैसले अमित शाह ही ले सकते हैं | Article 370: rebel bjp mla narayan tripathi on amit Shah | Patrika News
भोपाल

भाजपा के बागी विधायक का ‘हृदय परिवर्तन’, कहा- देशहित में कठिन फैसले अमित शाह ही ले सकते हैं

भाजपा के बागी विधायक कमल नाथ सरकार का समर्थन दे चुके हैं।

भोपालAug 08, 2019 / 02:37 pm

Pawan Tiwari

नारायण त्रिपाठी

भाजपा के बागी विधायक का ‘हृदय परिवर्तन’, कहा- देशहित में कठिन फैसले अमित शाह ही ले सकते हैं

भोपाल. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के केन्द्र सरकार के फैसले के कांग्रेस दो खेमों में बांट गई है। वहीं, भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ( Narayan tripathi ) ने भी मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। नारायण त्रिपाठी ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की तारीफ की है। नारायण त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है। कहा जा रहा है कि भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी इस समय दिल्ली में हैं।
इसे भी पढ़ें- पार्टी में आने को तैयार नहीं बागी विधायक नारायण त्रिपाठी, दो पूर्व मंत्री मनाने में जुटे

क्या कहा नारायण ने?
नारायण त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा है- देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को बधाई। धारा 370 को कश्मीर से हटाये जाना ऐतिहासिक फैसला है। देश हित में ऐसे कठिन फैसले अमित शाह जी ही ले सकते हैं। आज उनके इस ऐतिहासिक फैसले को पूरा देश सराखों में बिठा कर स्वविकार कर रहा है बहुत बहुत बधाई।
ट्वीट के साथ ही अटकलों का बाजार गर्म
वहीं, नारायण त्रिपाठी के ट्वीट के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा के नारायण त्रिपाठी के ट्वीट के बाद कहा है कि नारायण त्रिपाठी अभी भी भाजपा के विधायक हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नारायण त्रिपाठी का हृदय परिवर्तन हो गया है।
कमलनाथ सरकार का किया था समर्थन
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में आपराधिक कानून (संशोधन) बिल पर मतदान के दौरान दो भाजपा विधायकों, नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने कमल नाथ ( Kamal Nath ) सरकार के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं, दोनों बागी विधायकों ने कहा था कि भाजपा में उनका सम्मान नहीं था जिस कारण से वो कमल नाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग किए हैं।
https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw
मैहर की जनता के लिए कुछ भी करूंगा
वहीं, दूसरी तरफ नारायण त्रिपाठी का कहना है कि कौन क्या कह रहा, उनको कहने दीजिए। ज्यादा तकनीकी चीजे में जानता नहीं हूं। मुझे बस इतना पता है कि जो संविधान के मुताबिक होगा वो फाइनल हो जाएगा। नारायण त्रिपाठी ने कहा था कि- वे मैहर की जनता ते लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

सिंधिया ने भी किया धारा 370 का समर्थन
कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिादित्य सिंधिया ने भी जम्मू-कश्मीर के धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया था। सिंधिया ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूँ। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नही होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्र हित मे लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूँ।

Home / Bhopal / भाजपा के बागी विधायक का ‘हृदय परिवर्तन’, कहा- देशहित में कठिन फैसले अमित शाह ही ले सकते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो