scriptपूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा, राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ेंगे तो मैं संभालने को तैयार | Aslam Khan offers to be substitute for Rahul Gandhi as congress chief | Patrika News

पूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा, राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ेंगे तो मैं संभालने को तैयार

locationभोपालPublished: Jun 07, 2019 05:41:48 pm

Submitted by:

Manish Gite

भारतीय हॉकी टीम के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जगह पर खुद को दो साल के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की इच्छा जाहिर की है।

congress

 

भोपाल। भारतीय हॉकी टीम के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जगह पर खुद को दो साल के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की इच्छा जाहिर की है। असलम शेर खान ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र भी लिखा है। हालांकि कांग्रेस खेमे में इस पत्र को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है।

असलम शेर खान पहले ऐसे व्यक्ति जो राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस चीफ के लिए दावेदारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा से करारी हार के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (cwc) की बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही थी। जिसे पार्टी नेताओं ने खारिज कर दिया था। सभी चाहते थे कि राहुल संगठन का पुनर्गठन करें और आगे बढ़ें।

 

aslam sher khan
https://twitter.com/ANI/status/1136952426215485440?ref_src=twsrc%5Etfw

पहला शख्स जिसने खुद पहल की
पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान पहले ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी की जगह पर खुद को स्थापित करने का प्रस्ताव रख रहे हैं। यह पहला मौका है जब गांधी परिवार के बाहर किसी अन्य नेता ने ऐसी पहल की हो।


आखिर क्या लिखा पत्र में
असलम शेर खान ने 27 मई को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैं पार्टी को अपनी सेवाएं देना चाहता हूं औरदो साल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहता हूं। एक हॉकी खिलाड़ी के नाते, मैं कठिन परिस्थितियों में अपनी क्षमता को साबित कर चुका हूं। शेरखान ने लिखा कि 1975 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत जब 2-1 से पीछे हो गया था, तब खेल के अंतिम क्षणों में मुझे सबइस्टीट्यूट के तौर पर मौका दिया गया था। मैंने तब भारतीय टीम की तरफ से कारनामा कर दिखाया और इतिहास जानता है कि भारत ने वह मुकाबला जीत लिया था।

 

rahul

और क्या-क्या लिखा
-जब 1996 के आम चुनाव में काग्रेस को 140 सीटें दिलाने में मदद की थी।
-यदि आप अपना विश्वास मुझमें दिखाएंगे तब मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा।
-मेरी कोशिश रहेगी कि इन दो वर्षों में पार्टी को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दूंगा फिर भी आप सबसे बेहतर जज हैं।


कांग्रेस ने नहीं दी तवज्जो
असलम ने खुद को दो साल के लिए अध्यक्ष बनाने वाले पत्र के बाद कांग्रेस खेमे में इस बात को लेकर कोई गंभीर नहीं हैं। वे उनके इस पत्र को कोई तवज्जों नहीं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा के हवाले से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक असलम शेर खान ने पांच सितंबर 2016 को तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपा था, जो उसी दिन स्वीकार कर लिया गया था।


पूर्व ओलंपियन हैं असलम शेर खान
असलम शेर खान मलेशिया के कुआलालंपुर में 1975 का विश्व कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रह चुके हैं।
-वे एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और राजनीतिज्ञ भी हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर यह पहल की है।
-65 वर्षीय पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान ने 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भी भाग लिया था।


पहले भी रह चुके हैं सुर्खियों में
-असलम कई बार कांग्रेस पार्टी में एक वर्ग विशेष के खिलाफ अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियां दे चुके हैं। -इससे पहले जब अरुण यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी वे उनके खिलाफ बयान देकर चर्चाओं में आ गए थे। उन्होंने ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद पार्टी को यह घोषणा करनी पड़ी थी कि असलम शेर खान अब पार्टी से नहीं जुड़े रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो