scriptBreaking: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर… | attempted to murder of woman congress leader son | Patrika News
भोपाल

Breaking: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर…

चाकू,लोहे की रॉड व डंडो से जानलेवा हमला…

भोपालMar 16, 2019 / 02:46 pm

दीपेश तिवारी

congress leader son

Breaking: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर…

भोपाल@सुनील मिश्रा की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर रोक के लिए पुलिस की तमाम कोशिशें बेकार सिद्ध हो रही हैं। पूर्व में नेताओं की हुई हत्या के बाद चित्रकूट कांड हुआ। वहीं अब राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीना रघुवंशी के बेटे पर जान लेवा हमले का मामला समाने आया है। वहीं आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर बना हुआ है।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार भोपाल छोला थाना अंतर्गत मालिखेड़ी स्थित स्कूल में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव का बेटा आशु रघुवंशी 12वीं की परीक्षा देने गया था। यहां स्कूल से बाहर निकलते ही आशु रघुवंशी पर 10,12 लड़कों ने चाकू,लोहे की रॉड व डंडो से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से आरोपी भाग गए।

जिसके बाद घायल आशु रघुवंशी को तत्काल लांबाखेड़ा ग्लोबल अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

अपराध पर नहीं अंकुश…
इससे पहले भी भोपाल में हो रहे लगातार अपराधों पर तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस रोक लगाने में नाकाम सिद्ध हो रही है। जानकारों की मानें तो पुलिस की सख्ती नहीं होने से अपराधी प्रवृत्ति के लोग बेखौफ अपराध कर रहे हैं।

इससे कुछ समय पहले ही राजधानी में तीन रुपए अधिक किराया को लेकर एक यात्री ने कंडक्टर को चाकू घोंपा दिया था।

 

इस घटना में गांधी नगर इलाके में यात्री वाहन द्वारा मनमानी किराए वसूलने से नाराज तीन यात्रियों ने आपे के कंडक्टर के पेट पर चाकू घोंप दिया था। जिसके बाद घायल कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि कंडक्टर रात नौ बजे के बाद यात्रियों से तीन-तीन रुपए अधिक किराया वसूल रहा था। इसी बात को लेकर यात्रियों से उसका विवाद हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो