scriptविवाहित महिला को पहले इमोशनल ब्लैकमेल किया, फिर हर रोज करने लगा ये गंदा काम! | bad work with married woman in MP An misdeed | Patrika News
भोपाल

विवाहित महिला को पहले इमोशनल ब्लैकमेल किया, फिर हर रोज करने लगा ये गंदा काम!

जबरन बाइक पर बिठा कर अपने घर ले गया…

भोपालDec 06, 2019 / 11:20 am

दीपेश तिवारी

misdeed.jpg
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक सैलून में काम करने वाली महिला से एक युवक ने बहन को देखने की मिन्नतें करते हुए युवक ने घर ले जाकर डरा धमकाकर महिला के साथ गंदा काम किया।
विवाहित महिला की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने वाली 27 वर्षीय महिला के 2 बच्चे हैं। महिला की शिकायत के अनुसार वर्ष 2017 में वह शाहपुरा में एक सैलून में काम करती थी।
इसी सैलून में 12 नंबर स्थित पीसी नगर निवासी मनीष कौशल नाम का युवक भी करता था। इसके बाद किन्हीं कारणोंवश एक माह बाद महिला ने सैलून की नौकरी छोड़ दी, लेकिन इसके बाद मनीष नाम के उस युवक ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया।
इस दौरान वह जबरन महिला से बात करने की कोशिश करता था। करीब एक साल पहले आरोपी युवक ने महिला से कहा कि मेरी बहन की तबीयत बहुत खराब है। वह बहन को चलकर देख लेने की मिन्नत करने लगा।
इस पर उसका भरोसा करके महिला मनीष के घर चली गई। लेकिन यहां घर पर मनीष के परिजन नहीं थे। जहां मौके का फायदा उठाते हुए मनीष ने डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह महिला को धमकी देने लगा कि यह उसका कहना नहीं मानेगी तो बच्चों को मार देगा और उसे बदनाम कर देगा।

साथ ही 3 दिसंबर को मनीष,6 नंबर स्टाप के पास से महिला को जबरन बाइक पर बिठा कर अपने घर ले गया और उसके साथ ज्यादती की।
जिसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Home / Bhopal / विवाहित महिला को पहले इमोशनल ब्लैकमेल किया, फिर हर रोज करने लगा ये गंदा काम!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो