scriptअभी निपटा लें जरूरी काम, महाशिवरात्रि, हड़ताल और होली के बीच मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक | Banks will remain on holiday for so many days in March | Patrika News
भोपाल

अभी निपटा लें जरूरी काम, महाशिवरात्रि, हड़ताल और होली के बीच मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक…

भोपालFeb 28, 2021 / 11:46 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। कल से मार्च का महीना शुरु हो रहा है। मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार हैं तो बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी है। इस वजह से मार्च में बैंकों में कई दिन छुट्टी (Banks holiday) रहेगी। बता दें कि 7 मार्च को रविवार को साप्ताहिक बंदी है, जबकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि । इस वजह से इन दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 मार्च को सेकेंड सैटरडे होने की वजह से भी इस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। सभी राज्यों में बैंक की छुट्टी अलग-अलग होती है। यहां पर हम आपको मध्यप्रदेश के बैंकों की छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं….

bank-closed.jpg

5 मार्च 2021: इस दिन चापचर कुट त्योहार है, जो मिजोरम में मनाया जाता है।

7 मार्च 2021: इस दिन रविवार है, इसलिए बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 मार्च 2021: इस दिन महाशिवरात्रि पर्व है। इस दिन मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 मार्च 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।

 

bank-holidays-october-2020-1601212763.jpg

14 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 मार्च 2021: इस दिन भी रविवार पड़ रहा है, इसलिए बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 मार्च 2021: इस दिन बिहार दिवस यानी बिहार का स्थापना दिवस है। इस दिन केवल बिहार में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

27 मार्च 2021: इस दिन महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

28 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

29 मार्च 2021: इस दिन हिंदुओं का बड़ा त्योहार होली है। इस दिन मध्य प्रदेश सहित नई दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय और हिमाचल राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 मार्च 2021: बिहार में होली की छुट्टी 2 दिन होती है। ऐसे में 29 के बाद 30 मार्च को भी बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlc95
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो