भोपाल

अब दवाईयों पर भी चढ़ा भगवा रंग, कांग्रेस ने कहा-‘इसपर भाजपा का ही नहीं पूरे देश का अधिकार’

अब दवाईयों पर भी चढ़ा भगवा रंग, कांग्रेस ने कहा-‘इसपर भाजपा का ही नहीं पूरे देश का अधिकार’

भोपालSep 23, 2018 / 05:19 pm

Faiz

अब दवाईयों पर भी चढ़ा भगवा रंग, कांग्रेस ने कहा-‘इसपर भाजपा का ही नहीं पूरे देश का अधिकार’

भोपालः मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा भारतीय जनऔषधी परियोजना के तहत बांटी जा रही दवाईयों को लेकर देश प्रदेश में राजनीति शुरु हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा निशाना साधा है। कमलनाथ का ने कहा कि, भाजपा अपने कार्यकाल में तो अपनी ओर से जारी किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई अब चुनावी लाभ उठाने के लिए एक खास रंग का लाभ लेने में जुटी हुई है। नाथ ने कहा कि भाजपा, सरकारी दवाईयों से लेकर पीएम आवास योजना तक सभी चीजों पर भगवा रंग को प्रचारित करके अपनी साख बचाने में जुटी है।

नाथ ने रंग को बताया चुनावी राजनीति का हिस्सा

मीडिया बातचीत के दौरान नाथ ने यह भी कहा कि, भाजपा को यह बात साफ तौर पर समझना चाहिए कि, भगवा रंग पर सिर्फ किसी एक पार्टी को ही अधिकार नहीं है। इसपर कांग्रेस का भी उतना ही अधिकार है और पूरे देश का भी उतना ही अधिकार है। उन्होंने कहा कि, इसलिए भाजपा को यह बात समझने की ज़रूरत है कि, चुनाव के समय से पहले बीजेपी के भगवा रंग को प्रचारित करने से उसे कोई फायदा नही मिलने वाला।

सपा से गठबंधन पर चल रही चर्चा

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कई आम लोगों के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर राजधानी भोपाल स्थित एक कार्यक्रम में शामिल हुए कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में चुनाव और गठबंधन की स्थिति पर बातचीत की। चुनाव से पहले कांग्रेस के गठबंधन की सियासत को बसपा प्रमुख मायावती के झटके के बाद कमलनाथ ने सपा से हाथ मिलाने की योजना बना रखी है। नाथ ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि, बसपा से गठबंधन के सिलसिले पर कोई बात ना हो रही हो, उससे बात चल रही है, लेकिन स्थितियां इतनी जल्दी साफ नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से एमपी चुनाव को लेकर गठबंधन पर चर्चा की जा रही है।

जब कांग्रेस को लगा था बड़ा झटका

इसके अलावा कमलनाथ ने इस बात को साफ किया कि, कांग्रेस- भाजपा को छोड़कर प्रदेश में सक्रीय लगभग सभी दलों को अपने साथ में लाने की कोशिश में जुटी हुई है। आपको याद होगा कि, कुछ दिनों पहले राजनीतिक गलियारों में इस बात की काफी चर्चा थी कि, मध्य प्रदेश में बसपा और कांग्रेस के बीच कभी भी गठबंधन हो सकता है, लेकिन इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का एलान करके सभी को चौका दिया। इसका बड़ा झटका कांग्रेस को इसलिए भी लगा क्योंकि कांग्रेस चाहती थी कि, बसपा से उसका गठबंधन हो।

Home / Bhopal / अब दवाईयों पर भी चढ़ा भगवा रंग, कांग्रेस ने कहा-‘इसपर भाजपा का ही नहीं पूरे देश का अधिकार’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.