scriptइनसे सीखें कैसे बचाए पर्यावरण, BHEL की ये है अनोखी पहल | bhopal bhel breaking news | Patrika News
भोपाल

इनसे सीखें कैसे बचाए पर्यावरण, BHEL की ये है अनोखी पहल

पर्यावरण सुरक्षा के लिए उपहार में बांटी 5280 साइकिल, सहकारी संस्था बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड को-ऑपरेटिव सोसाइटी की पहल, 70 फीसदी सदस्य की सहमति से किया उपहा

भोपालApr 14, 2018 / 12:16 pm

Kuldeep Saraswat

NEWS MP

भोपाल। सहकारी संस्था बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक अनौखी पहल की है। संस्था ने उपहार के रूप में पांच हजार 280 सदस्यों को साइकिल बांटी हैं। संस्था के यह भी तय किया है कि सभी कर्मचारी सप्ताह में एक दिन साइकिल से ऑफिस जाएंगे। संस्था ने उपहार चयन के लिए ऑनलाइन सदस्यों से सुझाव मांगे थे, जिसमें 70 फीसदी सदस्यों ने साइकिल पसंद की थी।

शुक्रवार को बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड को-ऑपरेटिव सोसाइटी के ऑफिस में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संचालक मंडल ने सदस्यों को साइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम के बाद सोसाइटी के अध्यक्ष बसंत कुमार ने संचालक मंडल के साथ हरी झंडी दिखाकर साइकिलों को रवाना किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सोसाइटी के सचिव कमलेश नागपुरे ने एक साल की गतिविधि और संस्था द्वारा कमाए गए लाभ का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संस्था ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर में एक प्रतिशत की कमी की है, इसके बाद भी संस्था को फायदा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि थ्रिफ्ट के इतिहास में पहली बार उपहार स्वरूप सदस्यों को साइकिल का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम मेंअध्यक्ष बंसत कुमार के साथ उपाध्यक्ष गौतम मौरे, संचालक सतेन्द्र कुमार, आलोक वर्मा, भीम धुर्वे, राजकुमारी सेनी, राजेश शुक्ला आदि ने मंच से साइकिलों का वितरण किया।

डिजिटलाइजेशन पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए पारदर्शिता का होना जरूरी है। संस्था इस दिशा में आगे बदने के लिए डिजिटलाइजेशन पर फोकस कर रही है। पहले एक-एक महीने तक अकाउंट अपडेट नहीं होते थे, लेकिन अब महीने की 13 तारीख तक सभी अकाउंट अपडेट हो जाते हैं। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए ही संस्था ने आरडी और एफडी के काम को ऑनलाइन किया है। संस्था के सदस्यों का भी इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है। संस्था ने जैसे ही आरडी और एफडी को ऑनलाइन किया, उसी दिन 10 से 12 सदस्यों ने इसमें रूचि दिखाई। उन्होंने बताया कि संस्था पहले ऋण फार्म पांच रुपए में देती थी, लेकिन अब ऋण फार्म नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

NEWS

संचालक मंडल की पहल
– ब्याज दर 11 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया।

– सदस्य बनाने के लिए आरडी की बाध्यता को समाप्त कर 347 नए सदस्य बनाए।
– 10 हजार रुपए तक की खरीदारी पर 50 दिन तक नहीं लिया जाएगा ब्याज।

– आरडी और एफडी को ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा।
– बचत बाजार को सुपर मार्केट की तर्ज पर किया विकसित।

– 10 साल की सदस्यता पूर्ण करने पर 15 लाख रुपए का ऋण।

खास-खास

– 4990 रुपए साइकिल की बाजार कीमत
– 3030 रुपए में संस्था ने खरीदी साइकिल

-5280 सदस्य को मिली साइकिल
– 5500 सदस्य संख्या संस्था की

– 70 फीसदी सदस्यों ने उपहार में साइकिल को किया पसंद

Home / Bhopal / इनसे सीखें कैसे बचाए पर्यावरण, BHEL की ये है अनोखी पहल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो