scriptकुश्ती प्रतियोगिता: फाइनल राउंड के 10 मुकाबलों में से 5 भोपाल और 4 सीहोर की बालिकाओं ने जीते | Bhopal girls bet on winning-sehore and Betul Girls | Patrika News
भोपाल

कुश्ती प्रतियोगिता: फाइनल राउंड के 10 मुकाबलों में से 5 भोपाल और 4 सीहोर की बालिकाओं ने जीते

भोपाल की लड़कियों ने लगाए जीत के दांव…

भोपालOct 13, 2019 / 03:58 pm

दीपेश तिवारी

कुश्ती प्रतियोगिता: फाइनल राउंड के 10 मुकाबलों में से 5 भोपाल और 4 सीहोर की बालिकाओं ने जीते

कुश्ती प्रतियोगिता: फाइनल राउंड के 10 मुकाबलों में से 5 भोपाल और 4 सीहोर की बालिकाओं ने जीते

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इसी महीने इंदौर में प्रस्तावित है।
सीहोर जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के दस मुकाबलों में से पांच भोपाल और चार सीहोर की बालिकाओं ने जीते हैं।

क्रीड़ा अधिकारी रवि विरहा ने बताया कि संभाग स्तरीय महिला कुश्ती में भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़, रायसेन की महिला पहलवानों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन तनेजा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अर्जुन अवार्डी साकिरनूर व मध्यप्रदेश की एक मात्र महिला कोच अर्जुन अवार्डी फातिमा नूर ने अहम भूमिका निभाई।
निर्णायक मंडल ममें चंद्रशेखर शर्मा और राजू पहलवान भी शामिल थे। क्रीड़ा अधिकारी विरहा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में करने जा रहा है। इंदौर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 अक्टूबर को होगी। यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ये महिला पहलवान बनीं विजेता…

खिलाड़ी जिला
रमन यादवभोपाल
पूजा जाटभोपाल
अर्चना किरारभोपाल
गैसूभोपाल
रिचा नामदेवसीहोर
रितु सेनसीहोर
मेघा सोनीसीहोर
ऊषा कुर्मिभोपाल
कल्पना उईकेबैतूल
मेघा झवरसीहोर

Home / Bhopal / कुश्ती प्रतियोगिता: फाइनल राउंड के 10 मुकाबलों में से 5 भोपाल और 4 सीहोर की बालिकाओं ने जीते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो