scriptbhopal lok sabha election 2019: दिग्विजय सिंह ने बनाई भाजपा के गढ़ को जीतने की प्लानिंग | bhopal lok sabha election 2019 digvijay singh plan to win election | Patrika News

bhopal lok sabha election 2019: दिग्विजय सिंह ने बनाई भाजपा के गढ़ को जीतने की प्लानिंग

locationभोपालPublished: Apr 12, 2019 12:52:46 pm

Submitted by:

Manish Gite

bhopal lok sabha election 2019: दिग्विजय सिंह ने बनाई भाजपा के गढ़ को जीतने की प्लानिंग

digvijay singh

bhopal lok sabha election 2019: दिग्विजय सिंह ने बनाई भोपाल के गढ़ को जीतने की प्लानिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही सक्रिय हो गए हैं। वे अब कई वर्गों को साधने की कोशिश में लगे हैं, जो उन्हें लोकसभा का चुनाव जिताने में मदद कर सकते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वे कर्मचारी वर्ग और महिला वर्ग के बीच पहुंचे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पिछले दिनों ही वे कर्मचारी वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए माफी मांग चुके हैं, जबकि वे चाय पर चर्चा के लिए सतपुड़ा भवन पहुंचे, जहां कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की। इसके अलावा वे महिला सम्मेलन में भी पहुंचे थे।

 

वोट बैंक पर नजर
भोपाल लोकसभा सीट पिछले 35 सालों से भाजपा के कब्जे में है। भाजपा के इस गढ़ को जीतने के लिए दिग्विजय सिंह ने महिला सम्मेलन में पहुंचकर अपनी बात रखी। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत चार फीसदी बढ़ा है। यदि महिला वर्ग दिग्विजय सिंह के पक्ष में वोट कर दे, तो दिग्विजय सिंह को मजबूती मिल सकती है।

 

महिला सम्मेलन में बोले दिग्विजय
महिला सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने शिरकत की और संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार आते ही महिलाओं के लिए आरक्षण दिया। महिला कार्यकर्ताओं को उन्होंने बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

दिग्विजय सिंह के लिए चला अभियान
उधर, गुरुवार को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने युवा विजय, संकल्पित दिग्विजय अभियान शुरू करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने युवा मतदाताओं से भी सीधे संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन पहुंचकर उन्होंने मंत्रालय कर्मचारियों के साथ चाय पर चर्चा की।

 

12 मई को होगा भोपाल में मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश का पहला चरण 29 अप्रैल को शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 6 मई को होगा। जबकि तीसरा चरण 12 मई को होगा। इसके बाद अंतिम और चौथा तरण 19 मई को होगा।
-भोपाल लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 12 मई को मतदान होगा। इसी दिन, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में भी मतदान होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो