scriptराजधानी में रावण दहन कल | bhopal news | Patrika News
भोपाल

राजधानी में रावण दहन कल

कोरोना के कारण छोटा हुआ रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का कद

भोपालOct 25, 2020 / 01:20 am

manish kushwah

राजधानी में रावण दहन कल

राजधानी में रावण दहन कल

भोपाल. असत्य पर सत्य की जीत का विजय पर्व दशहरा शहर में सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार कोरोना संक्रमण का असर इस पर्व पर भी दिखाई देगा। कई आयोजन समितियों ने इस बार सादगी के साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया है। रावण दहन के पूर्व निकाले जाने वाली शोभायात्राएं इस बार नहीं निकाली जाएंगी। साथ ही पिछले सालों की तुलना में इस बार पुतलों का कद भी लगभग आधा कर दिया गया है।
शहर में दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दशहरा मैदानों में जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
कोविड रूपी रावण के पुतले का होगा दहन
कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित होने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव धूमधाम से नहीं होगा। कोरोना काल में कोलार हिंदु उत्सव समिति और पत्रिका इस साल सादे तरीके से यह उत्सव मनाएगी। समिति के सचिव रविन्द्र यति ने बताया कि इस बार कोविड रूपी रावण का 12 से 15 फीट का पुतला दहन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भगवान श्री राम की आरती और पुतला दहन होगा। महोत्सव का शुभारंभ शाम 6:30 बजे होगा।
टीटी नगर में 11 फीट का रावण दहन
टीटी नगर में इस बार दशहरे पर 11 फीट के रावण और 5 फीट के मेघनाद, कुंभकर्ण का दहन किया जाएगा। नागरिक कल्याण समिति की ओर से यह आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रतिकात्मक रूप से शासन की गाइडलाइन के अनुसार आयोजन किया जाएगा। समिति के संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान राम का तिलक ठीक 5 बजे शुरू होगा।

Home / Bhopal / राजधानी में रावण दहन कल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो