scriptदिग्विजय के बेटे ने कहा- गिरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी और जीएसटी को दोष देना गलत… | Bhopal News: digvijay son jaivardhan singh reaction on Indian economy | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के बेटे ने कहा- गिरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी और जीएसटी को दोष देना गलत…

मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया गिरती अर्थव्यवस्था के पीछे की वजह

भोपालAug 27, 2019 / 03:29 pm

Muneshwar Kumar

02_2.png
भोपाल/ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है। मोदी सरकार इसे लेकर विरोधियों के निशाने पर है। सरकार ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए कई रियातें दे रही हैं। कई लोग अर्थव्यवस्था की कमजोर स्थिति के लिए नोटबंदी और जीएसटी को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने इसे लेकर बड़ी बात कही है।
दरअसल, कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने लिखा कि गिरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी और जीएसटी को दोष देना गलत है… वो नींबू और मिर्ची बांधना भूल गए है!!! ये सब जादू और टोने का असर है… जयवर्धन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उनके इस ट्वीट का संदर्भ भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा से हैं, जिन्होंने सोमवार को बीजेपी नेताओं के निधन का तंत्र-मंत्र कनेक्शन निकाला था।
https://twitter.com/JVSinghINC/status/1166063866486198272?ref_src=twsrc%5Etfw
 

कांग्रेस ने भी किया है हमला
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर से हैंडल से ट्वीट कर कहा कि हद्द है! अरुण जेटली जी और बाबूलाल गौर जी की श्रद्धांजलि सभा मे सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विपक्ष भाजपा नेताओं पर मारक शक्ति प्रयोग कर रहा है। जनता ने इन्हें जो भी सोचकर चुना होगा, पर इतना तो कभी नहीं सोचा होगा। “जस आपुन, तस आनहु जानी..?” हे ! प्रभु, संसद की रक्षा करना।
https://twitter.com/INCMP/status/1165894792917614592?ref_src=twsrc%5Etfw
 

विवेक तन्खा ने भी साधा निशाना
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने लिखा कि अत्यंत हैरानी की बात, आज के आधुनिक युग में ऐसे बेतुके सोच के सांसद है। बीमारी किसको कब हो जाए कौन बता सकता। जेटली जी, सुषमा जी और ग़ौर साहिब सब के पसंद थे। शीला दीक्षित जी भी एक ऐसी शख्सियत थी। सत्ता पक्ष ऐसी व्यक्तव्यों से बचे। देश मजाक का विषय बन जाता है।
7_1.jpg
 

क्या कहा था साध्वी ने
भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थीं। इस दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमसे एक महाराज जी मिले थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष बीजेपी के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है। इससे सावधान रहिए। अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारे नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के निधन के पीछे की वजह ये शक्ति हो सकती है।

पार्टी ने किया किनारा
साध्वी प्रज्ञा के टोने-टोटके वाली बात से भारतीय जनता पार्टी ने किनारा कर लिया है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। साथ ही साध्वी प्रज्ञा को एक बार फिर से पार्टी ने ऐसी बातें न करने की नसीहत दी। लेकिन साध्वी के इस बयान से पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

Home / Bhopal / दिग्विजय के बेटे ने कहा- गिरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी और जीएसटी को दोष देना गलत…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो