5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: उमस के बाद बारिश ने ‘राजधानी’ को भिगोया, मई-जून सी लगी गर्मी

मौसम एक बार फिर रंग बदलने लगा है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उमस के साथ दिनभर तेज धूप रही।

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Sep 06, 2015

weather

weather

भोपाल। मौसम एक बार फिर रंग बदलने लगा है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उमस के साथ दिनभर तेज धूप रही। जिसने लोगों को खासा परेशान किया। कुछ स्थानों पर बादलों की लुका-छिपी भी जारी रही। जिसने उमस को बढ़ाने में मदद की। हालांकि विशेषज्ञों ने अब जल्द ही मौसम परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं। राजधानी में आज एक सप्ताह बाद बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश लोकल हीटिंग की वजह से हुई है।
सावन बीत गया भाद्रपद आ गया इसके बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कल शाम से बढ़ी उमस के बाद आज लोगों ने मई-जून की गर्मी का एहसास हो गया। इस वर्ष मध्यप्रदेश का मौसम हर साल से अलग रहा। कुछ स्थानों पर बाढ़ आई तो कहीं पानी के लिए लोग भगवान से प्रार्थना करते नजर आए। दोनों ही स्थितियों में मौसम के भारी परिवर्तन ने लोगों को मुश्किल में डाला।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी होने की वजह से यह बारिश हुई है। राजधानी में अब तक 956 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा है।
इस बार भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, इंदौर सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि स्थानों पर रुक-रुक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार समय-समय पर बने कम दबाव की वजह से परिवर्तन महसूस किए गए। एक बार फिर भोपाल के साथ-साथ होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
बीमारियां बढऩे के संकेत

मौसम में आए परिवर्तन की वजह से विशेषज्ञ एक बार फिर डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के संकेत दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह आने रहे बदलाव की वजह से उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है। विशेषज्ञ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image