भोपाल

रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ खा लें गुड़, 99 फीसदी लोग नहीं जानते इसके फायदे

रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ खा लें गुड़, 99 फीसदी लोग नहीं जानते इसके फायदे

भोपालFeb 27, 2019 / 06:15 pm

Faiz

रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ खा लें गुड़, 99 फीसदी लोग नहीं जानते इसके फायदे

भोपालः अकसर लोग गुड़ का सेवन किसी मीठी चीज़ बनाने और खाने में मिठास बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्वास्थ संबंधी भी बेहद कारगर है। चीजों के औषधीय गुणों का ज्ञान रखने वाले भी कम लोग ही इसे जानते हैं। यानि अब तक गुड़ के फायदों के बारे में कई लोग नहीं जानते। आज हम आपको गुड़ के फायदों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है।

वैसे तो सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गुड़ का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद कई घुणकारी तत्व स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, इसका नियमिक सेवन स्वास्थ्य को शक्ति प्रदान करता है।

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से रोक प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। कमजोर शरीर के एनिमिया से ग्रस्त लोगों को गुड़ का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। इससे खून में बढ़ोतरी होती है और ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट बनी रहती है। रात के समय में सोने से पहले अगर आप गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है। आइये जानते हैं गुड़ से होने वाले फायदों के बारे में…।

-पेट संबंधी समस्या

खान-पान और दिन चर्या बिगड़ने के कारण कई लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। जैसे अपच, पेट में जलन, दर्द, गैस, एसिडिटी। अगर आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र बिल्कुल ठीक रहेगा और आपके पेट से संबंधित बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी|

-त्वचा को लाभ

आजकल कई लोग जंक फूड और स्ट्रीट फूड का सेवन करना पसंद कर रहे हैं। आप तो जानते ही हैं कि इस फूड में तेल की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से त्वचा से संबंधित परेशानियों पनपने लगती है जैसे कि दाग, धब्बे, कील, मुंहासे इत्यादि। अगर आप भी इन चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपनी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले गुड के साथ गर्म पानी का सेवन करें।

-गले में जलन

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को गले की खराबी की समस्या रहती है। जैसे कि, गले में जलन, खराश, खांसी इत्यादि। अगर आप गले की समस्या से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुड के साथ काली मिर्च का पाउडर मिला लें। इसके बाद गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे आपका गला तुरंत ठीक होगा, साथ ही आपके गले को भी आराम मिलेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.