भोपाल

बीजेपी से पिछड़ जाएंगे राहुल गांधी! यह है अमित शाह का खास फार्मूला

बीजेपी से पिछड़ जाएंगे राहुल गांधी! यह है अमित शाह का खास फार्मूला

भोपालAug 14, 2018 / 01:08 pm

Faiz

बीजेपी से पिछड़ जाएंगे राहुल गांधी! यह है अमित शाह का खास फार्मूला

भोपालः साल के अंतिम दिनों में मध्य प्रदेश समेत लगभग आधा दर्जन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने वाली हर पार्टी जनता को लुभाने के लिए ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने की तैयारी कर चुकी हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने मध्य प्रदेश के चुनाव की तैयारी के लिए अपने-अपने राष्ट्रीय अध्यक्षों को स्टार प्रचारक के रूप में चुना है। इसमें अगर बीजेपी की बात करें तो अमित शाह की दर्जनों जन सभाएं, रैलियां तय की गई हैं। राजधानी में वॉर रूम बनाया गया हैं, जहां से पूरे प्रदेश की राजनीतिक हलचलों पर नज़र रखी जाएगी। वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी के लिए भी प्रदेश कांग्रेस प्रोग्राम तैयार कर रही है। इनमें रैली, सभा, रोड-शो सब होंगे। लेकिन, पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी-अमित शाह के मुकाबले काफी कम जनसभाएं करने वाले हैं। इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारे में ऐसा माना जा रहा है, कि अगर राहुल सीधे तौर पर प्रदेश की जनता से नहीं जुड़ेंगे तो, इसका असर पार्टी पर पड़ सकता है। लेकिन राहुल गांधी और पार्टी की आला कमान इसके पीछे अलग ही नज़रिया से सोच रही है।

यह होगा राहुल पर प्रभार!

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल प्रदेश में सक्रीय तो रहेंगे लेकिन, उनके कार्यप्रचार में जनसभाएं काफी कम होंगी और रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन ज़्यादा होंगे। इसके पीछे पार्टी की आला कमान का मानना है कि, अगर राहुल गांधी जनता के अलावा क्रार्यकर्ताओं में दम फूंकने का काम करेंगे तो उससे बूथ स्तर पर पार्टी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा राहुल गांधी का प्रदेश में कम जनसभाएं करने का एक और कारण भी है और वह यह कि, मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम शामिल हैं। इनमें बीजेपी और अन्य दलों की स्थिति कांग्रेस से ज्यादा अच्छी है। वहीं, कांग्रेस के मुताबिक, मध्य प्रदेश में उसकी पकड़ अच्छी है। इसलिए पार्टी आलाकमान ने इन राज्यों में राहुल गांधी की जनसभाएं ज्यादा करने का फैसला लिया है।

यह है कांग्रस की तैयारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश में कार्यकर्ताओं को मोबिलाइज़ करने पर फोकस कर रहे हैं। इसलिए पार्टी चाहती है कि, राहुल सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरने के काम करने पर फोकस करें। लिहाज़ा जनसभाओं से ज़्यादा उनपर कार्यकर्ता सम्मेलनों की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि, राहुल प्रदेश में 3 किश्तों में दौरा करेंगे। पहला दौरा ओंकारेश्वर से शुरु होगा। अगले चरण में बुंदेलखंड का दौरा तय किया गया है। इस पूरे शेड्यूल को पार्टी हाईकमान और पीसीसी के समन्वय से तय किया जा रहा है। हालांकि, इसके उलट अगर गौर करें तो राहुल गांधी की जनरैलियों का लाभ गुजरात और कर्नाटक में पार्टी को बहुत हद तक मिला था, लेकिन मध्य प्रदेश के रणनीतिकारों का मानना है कि, वहां उन राज्यों के अनुसार फैसला लिया गया था, यहां राहुल को किस जगह पर इस्तेमाल करने से पार्टी को फायदा मिलेगा, यह पार्टी तय कर रही है।

Home / Bhopal / बीजेपी से पिछड़ जाएंगे राहुल गांधी! यह है अमित शाह का खास फार्मूला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.