पार्टी इनके नाम घोषित नहीं करेगी, बल्कि एक-दो दिन में इन्हें अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर ए फार्म दे दिए जाएंगे। निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के पहले कांग्रेस ने संबंधित क्षेत्रों का गोपनीय सर्वे कराया है। पर्यवेक्षकों से भी रिपोर्ट बुलाई है। टिकट मंथन के दौरान पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और सर्वे में बताए गए संभावित एक-एक उम्मीदवार के नामों पर विचार हुआ। बैठक में मप्र प्रभारी सचिव संजय कपूर के साथ प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरुण यादव, संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा शामिल रहे।