scriptकमलनाथ पर आक्रामक हुई भाजपा, चुनाव आयोग में शिकायत | BJP got aggressive on Kamal Nath, complaint in Election Commission | Patrika News
भोपाल

कमलनाथ पर आक्रामक हुई भाजपा, चुनाव आयोग में शिकायत

—————– लोकायुक्त पर कमलनाथ की टिप्पणी के बाद भाजपा आक्रामक—————-

भोपालOct 18, 2021 / 09:09 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

shivraj.jpg

भोपाल। मिंटो हॉल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्यूरोक्रेट्स पर ली चुटकी।


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की लोकायुक्त संबंधित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा ने आक्रामक रूख अपना लिया। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जहां प्रदेश कार्यालय में कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा, तो नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह व महामंत्री भगवानदास सबनानी इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग जा पहुंचे। चुनाव आयोग को इस लिखित शिकायत में कमलनाथ पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही इसे आचार संहिता उल्लंघन बताया गया है।
——————
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में वीडी ने कहा कि जब कोई दल या व्यक्ति अपना अस्तित्व खोने लगता है, तो वह इसी तरह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर खुद को जिंदा रखने का प्रयास करता है। लोकायुक्त जैसी निष्पक्ष संस्था पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आरोप लगाना इसी का प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट, सेना और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं, उनके बिना देश चल नहीं सकता क्योंकि ये संस्थाएं कानूनों का पालन कराती हैं। कमलनाथ ने लोकायुक्त के बारे में जो कहा ह,ै उस पर उनके खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई होना चाहिए।
—————

Home / Bhopal / कमलनाथ पर आक्रामक हुई भाजपा, चुनाव आयोग में शिकायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो