भोपाल

कांग्रेस के साथ अब भाजपा के भी आइडियल बने महात्मा गांधी, ऐसे किया याद

कांग्रेस के साथ अब भाजपा के भी आइडियल बने महात्मा गांधी, ऐसे किया याद

भोपालOct 02, 2018 / 02:27 pm

Faiz

कांग्रेस के साथ अब भाजपा के भी आइडियल बने महात्मा गांधी, ऐसे किया याद

भोपालः देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महात्मा गांधी को देश से अंग्रेजों को भगाने वाले और देश के प्रति बलिदान देने वाले व्यक्ति के अलावा एक महान विचारक के रूप में भी जाना जाता है। आज़ादी से अब तक देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी को उनकी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी के रूप में देखा जाता था और वहीं, देश और मध्य प्रदेश की सत्तारूण पार्टी भाजपा उन्हें अपना प्रेरणा स्त्रोत नहीं समझती थी, लेकिन अब बदलते राजनीतिक परिवेष को वजह माने या फिर भाजपा सचमुच गांधी के विचारों से प्रभावित होने लगी है। ऐसा लग रहा है कि, अब भाजपा, कांग्रेस से ज्यादा गांधी जी को महत्व देने लगी है।

 

यहां भाजपा को याद आए गांधी

पिछले दिनों 25 सितंबर को प्रदेश की राजधानी में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी को गांधी जी के विचारों की कद्र करने वाली पार्टी बताया था। वहीं, आज प्रदेशभर में गांधी जयंती के उपलक्ष में भाजपा द्वारा गांधी जी की याद में कई आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी के तहत देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर राजधानी भोपाल में महात्मा गांधी को याद करते हुए भाजपा ने रन भोपाल रन का आयोजन किया। आयोजन में आम लोगों के साथ प्रदेश के कई दिग्गज जनप्रतिनिधियों भी शामिल हुए। आयोजन भोपाल नगर निगम द्वारा आयोजित कराया गया था। इसमें महापौर आलोक शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा ने स्वच्छता के लिए दौड़ लगाई और आमजन को महात्मां गांधी का हवाला देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

https://twitter.com/hashtag/GandhiJayanti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहले सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने ट्विटर हेंडल पर लिखते हुए शिवराज ने कहा कि, ‘पूज्य बापू को जयंती पर कोटिश: नमन. अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के आपके संदेश अनंतकाल तक विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। आपके आदर्शों को आत्मसात करना हमारे जीवन का सर्वोत्तम संकल्प है।

mahatma gandhi

कांग्रेस ने किया हमला

इधर, कांग्रेस ने भी महात्मां गांधी जयंती के मौके पर राजधानी स्थित पीसीसी कार्यालय में सुबह आयोजन करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। साथ ही, कार्यालय में लगी गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करके बापू को याद किया। इसके बाद पुरानी विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए इस बात का प्रण लिया कि, कांग्रेस को बापू के विचारों की पार्टी बनाए रखेंगे। इस दौरान आयोजन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा मौजूद थे। आयोजन के दौरान गांधी जी को लेकर भाजपा के नज़रिये पर हमला करते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आनंद तारण ने कहा कि, महात्मा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया, उनके विचारों का लोहा आज भी देश दुनिया में माना जा रहा है। उनके विचारों का देश दुनिया में सम्मान करने वाला एक बहुत बड़ा तबका है। इस तबके को मनाने के लिए भी भाजपा गांधी जी का कार्ड खेल रही है। वहीं, भाजपा खुद को सेक्युलर पार्टी बताने के लिए सेक्युलर मानसिकता के व्यक्ति का सहारा ले रही है, ताकि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ ले सके। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराज को शायद यह नहीं पता कि, अब जनता उनके सारे भेद जान चुकी है।

Home / Bhopal / कांग्रेस के साथ अब भाजपा के भी आइडियल बने महात्मा गांधी, ऐसे किया याद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.