scriptभाजपा विधायक बोले, चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत | bjp mla Rameshwar Sharma statement about Sonia Gandhi | Patrika News
भोपाल

भाजपा विधायक बोले, चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत

कांग्रेस का राजनैतिक भूत पुनः जाग्रत हुआ

भोपालMay 29, 2020 / 12:40 pm

Amit Mishra

भाजपा विधायक बोले, चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत

भाजपा विधायक बोले, चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत

भोपाल। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा और विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा ने एक बयान दिया र्है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से लगाये गए लॉक डाउन से गरीब, मजदूर, किसान सब परेशान थे उस समय कांग्रेस घरों में कैद थी। जब देखा कि सब ठीक हो गया है गांव-गरीब-किसान- मजदूर तक सारी व्यवस्थाएं पहुंचने लगी है तो कांग्रेस का राजनैतिक भूत पुनः जाग्रत हुआ।

जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता

विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस ने कोरोना को अवसर मान कर मजदूरों को जान बूझकर महाराष्ट्र, राजस्थान से भागने पर मजबूर कर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने का प्लान बनाया। इसी प्लान का हिस्सा था कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वह बयान की मजदूर अपने अपने घर वापस जाएं पैसा कांग्रेस देगी।

मजदूरो को एक रुपया नही दिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की यह बातें में सुनने में बहुत अच्छी लगी पर पूरे देश मे कांग्रेस के किसी नेता या कांग्रेस इकाई ने मजदूरो को एक रुपया नही दिया।

कांग्रेस की पुरानी आदत है

विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मजदूरों में कोरोना फैलाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत है। विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वीडियो बनाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मजदूरो को पैसा देने वाली घोषणा का वीडियो डालकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछें तो बेहतर होगा।

Home / Bhopal / भाजपा विधायक बोले, चिताओं पर रोटी सेकना कांग्रेस की पुरानी आदत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो